आईपीएल 10: कॉन्स्टेबल के बेटे संजू सैमसन आज बन गए करोड़पति, जानिए संघर्ष की कहानी...
नई दिल्ली। आज चारों ओर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी संजू सैमसन के ही चर्चे हैं, हो भी क्यों ना, उन्होंने काम ही कमाल वाला किया है।
आईपीएल की इस नई खोज ने मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए मात्र 63 गेंदों में 102 रन बनाकर इतिहास रचा है।

पिता सैमसन विश्वनाथ
सैमसन के इस सफर में असली संघर्ष तो उनके पिता सैमसन विश्वनाथ ने किया है, जिन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए अपनी कॉन्स्टेबल की नौकरी तक छोड़ दी थी। आपको बता दें कि सैमसन के पिता दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल थे।

राजस्थान रॉयल्स टीम
गौरतलब है कि दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने से पहले संजू 2014 में राजस्थान रॉयल्स टीम के मेंबर थे। वो उस समय 4 करोड़ में खरीदे गए थे, जबकि उनकी बेस प्राइज 10 लाख थी। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 19 साल और 58 दिन थी। उस वक्त वो आईपीएल के सबसे यंग करोड़पति क्रिकेटर थे।

सर्वोच्च स्कोर 76 था
2016 में राजस्थान की टीम के निलंबन के बाद उन्हें दिल्ली ने अपनी टीम में जगह दी और तब से वह इस टीम का हिस्सा हैं।इससे पहले सैमसन का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 76 था जो उन्होंने 2015 के आईपीएल में बनाया था।

टी-20 करियर का भी सर्वोच्च स्कोर
यह उनके टी-20 करियर का भी सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 87 था जो उन्होंने झारखंड के खिलाफ 2015 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बनाया था।

पूर्व क्रिकेटर राहुल द्विड़ को श्रेय दिया
संजू ने इस पारी के लिए पूर्व क्रिकेटर राहुल द्विड़ को श्रेय दिया है, इस पारी के बाद संजू ने कहा कि मैं इस पारी से बहुत ख़ुश हूं. मैच जीतने के बाद और ख़ुशी हो रही है, मेरे टीम के सलाहकार राहुल सर हैं और उनकी मदद मुझे हमेशा मिलती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications