भारत की श्रीलंका को 170 रन से शिकस्त
गॉल, 3 अगस्तः रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 170 रन से शिकस्त दी। मैच के चौथे दिन रविवार को भारत ने 307 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम को फिलहाल 136 पर रोक दिया है।
भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने जहां 50 रनों का योगदान दिया, वहीं गौतम गंभीर ने शानदार 74 रन बनाए। इसके अलावा राहुल द्रविड़ ने 92 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रनों का योगदान दिया।
आज के मैच में थिलान समरवीरा 66 और असंथा मेंडिस बिना खाता खोले खेल रहे थे। अकेले दम पर श्रीलंका को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे समरवीरा ने 128 गेंदों पर आठ चौके लगाए हैं। समरवीरा और 38 रनों की उपयोगी पारी खेलने वाले तिलकरत्ने दिलशान के बीच पांचवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।
श्रीलंका ने अपना छठा विकेट प्रसन्ना जयवर्धने के रूप में गंवाया। जयवर्धने चार रन बनाने के बाद हरभजन सिंह की गेंद पर सौरव गांगुली के हाथों लपके गए। श्रीलंका का पांचवां विकेट दिलशान के रूप में 113 के कुल योग पर गिरा। दिलशान इशांत शर्मा की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए।
श्रीलंका ने अपना चौथा विकेट 37 रनों पर ही खो दिया था। चौथे विकेट के रूप में सलामी बल्लेबाज माइकल वेडरेट 10 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए थे। वेंडरेट ने पहली पारी में चार रन बनाए थे।
पहली पारी में 66 रन बनाने वाले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज मलिंदा वर्णपुरा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें इशांत शर्मा ने वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच कराया। इसके अलावा श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कुमार संगकारा भी मात्र एक रन बनाकर जहीर खान के शिकार बने। पहली पारी में 86 रन बनाने वाले कप्तान महेला जयवर्धने भी कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन के निजी स्कोर पर इशांत शर्मा की गेंद पर राहुल द्रविड़ के हाथों लपके गए।
इससे पहले, मैच के चौथे दिन रविवार को भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 269 रन बनाए। पहली पारी में मिली 37 रनों की बढ़त के आधार पर भारत की कुल बढ़त 306 हो गई। श्रीलंका को दो मैचों की श्रंखला में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए 307 रन बनाने होंगे, जबकि उसके पास लगभग दो दिन हैं। कोलंबो में खेला गया पहला टेस्ट मैच श्रीलंका ने एक पारी और 239 रन से जीता था।
चौथे दिन भारतीय टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। तीसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 200 रन से आगे खेलते हुए उसने मात्र 69 रन जोड़कर अपने बाकी के छह विकेट गंवा दिए। श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, जबकि मुथैया मुरलीधरन ने तीन और चमिंडा वास ने दो विकेट लिए।
रविवार को भारत ने तीसरे दिन के अपने स्कोर में एक रन जोड़ने के बाद ही वीवीएस लक्ष्मण का विकेट गंवा दिया। 221 के कुल योग पर लक्ष्मण 13 रन पर बनाकर मेंडिस की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इसके बाद सौरव गागुंली और दिनेश कार्तिक के बीच 31 रनों की साझेदारी हुई। 252 के योग पर 20 रन बनाने वाले कार्तिक मुरलीधन के शिकार बने।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications