भारत-वेस्टइंडीज़ मैच का स्कोर
ट्वेन्टी-20 विश्व कप के एक महत्वपूर्ण मैच में भारत का सामना मेज़बान वेस्टइंडीज़ से है. दोनों टीमें सुपर-8 का अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं.
भारत को ऑस्ट्रेलिया ने और वेस्टइंडीज़ को श्रीलंका ने परास्त किया था. इस आधार पर दोनों टीमों के लिए यह मैच काफ़ी अहम है. क्योंकि जो भी टीम हारी, उसका सेमी फ़ाइनल में पहुँचना मुश्किल हो जाएगा.
भारत-वेस्टइंडीज़ मैच का स्कोरकार्ड देखिए
सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत ने बहुत ख़राब खेल दिखाया था. बल्ले, गेंद और फ़ील्डिंग तीनों में भारतीय टीम बुरी तरह विफल रही थी. इस मैच में उसका बहुत कुछ दाँव पर है.
दूसरी ओर मेज़बान टीम ने भी श्रीलंका के ख़िलाफ़ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, यूसुफ़ पठान, ज़हीर ख़ान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, और रोहित शर्मा.
क्रिस गेल (कप्तान), रामनरेश सरवन, शिवनारायण चंद्रपॉल, वैवेल हाइंड्स, जेरोम टेलर, डेरेन सैमी, ड्वेन ब्रैवो, दिनेश रामदीन, केरॉन पोलार्ड, सुलेमान बेन और केमार रोच.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
