Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया की IPL के खिलाफ साजिश, अगले सीजन में नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी!

आईपीएल हमेशा से ही विदेशी खिलाड़ियों की तूफानी बैटिंग और बॉलिंग से गुलजार रहा है। खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल किसी बड़े प्लैटफॉर्म से कम नहीं है। लकिन आईपीएल 2018 में क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाडी हिस्सा लेंगे? अगर खबरों की माने तो अगले सीजन में तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ जैसे बड़े खिलाडी आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

अपने खिलाड़ियो का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा रहा है ऑस्ट्रेलिया
खबरों के मुताबिक खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल के खिलाफ साजिश रच रहा है। अपने बड़े खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ट्रिक अपना रहा है। इस ट्रिक के तहत डेविड वार्नर, मिचेल स्टॉर्क, स्टीव स्मिथ, जॉस हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2018 में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन बड़े खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट एक साल से बढ़ाकर तीन साल का करने वाला है।

भारत में होती है ज्यादा कमाई
गौरतलब है कि वार्नर जैसे बड़े खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में 2 मिलियन डॉलर की कमाई होती है। लेकिन अगर भारत की बात करें तो वार्नर को हर तीन साल में 10 मिलियन डॉलर तक की कमाई हो जाती है। इस भारी भरकम कमाई की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की बजाय भारत में खेलना पसंद करते हैं। हालांकि बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया में भी है और इन खिलाड़ियों को वहां भी एक्सट्रा इनकम मिलती है लेकिन वहां पर कॉन्ट्रैक्ट केवल एक साल का होता है। अब खबरों की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कर रहा है और तीन साल तक के कॉन्ट्रैक्ट का प्रवाधान भी दे रहा है।

तो छोड़ना होगा आईपीएल!
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब अपने बड़े खिलाड़ियों को ज्यादा कमाई भी देने की बात कर रहा है। हालांकि इन सभी प्रवाधनों के पीछे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों की सामने एक शर्त रखी है कि उन्हें अब आईपीएल से किनारा करना पड़ेगा। हालांकि अब ये तो वक्त ही बताएगा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने देश में घरेलू मैच खेलना पसंद करेंगे या आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में शरीक होने भारत आएंगे?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+