oi-Amit
आज का मैच दिल्ली डेयरडेविल्स की गेंदबाजी बनाम किंग इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी के बीच खेला जा रहा है। जहां जहीर खान की अगुआई वाली दिल्ली ने अपना पहला मैच बेंगलुरू से हारने का बाद जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा मैच 97 रनों से जीता था जोकि आईपीएल के 10 साल के इतिहास में दिल्ली की रनों के अंतराल से सबसे बड़ी जीत थी।
गौरतलब है कि आईपीएल 2017 में इकलौता शतक अभी तक दिल्ली के ही संजू सैमसन ने लगाया है। किंग्स इलेवन पंजाब की बात करें तो आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे ग्लेन मैक्सवेल की आगुआई में पंजाब की बैटिंग शानदार रही है।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।
पढ़िए पल-पल के लाइव अपडेटः-
- शानदार पारी के लिए कोरी एंडरसन को मैन ऑफद मैच चुना गया
- पंजाब को लगा बड़ा झटका, डेविड मिलर आउट
- दिल्ली के सामने पंजाब पस्त, आधी टीम पवेलियन लौटी, कप्तान मैक्सवेल बिना खाते खोले आउट
- पंजाब को लगा चौथा झटका, इयोन मॉर्गन आउट, पैट कमिन्स ने भेजा पवेलियन
- पंजाब को लगा तीसरा झटका, हाशिम अमला आउट, क्रिस मोरिस ने लिया विकेट
- पंजाब को लगा दूसरा झटका, साहा आउट, नदीम ने लिया दूसरा विकेट
- पंजाब को लगा पहला झटका, मनन वोहरा आउट, नदीम ने किया आउट
- 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब
- दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 188 रन बनाए हैं। पंजाब के सामने 189 रनों का लक्ष्य
- दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा, ऋषभ पंत आउट, एरोन ने लिया विकेट
- दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, सैम बिलिंग्स आउट, अक्षर पटेल ने भेजा पवेलियन
- दिल्ली के 100 रन पूरे
- बिलिंग्स की फिफ्टी, दिल्ली का स्कोर 100 के करीब
- दिल्ली को लगा तीसरा झटका, श्रेयस अय्यर आउट, मोहित शर्मा ने भेजा पवेलियन
- दिल्ली को लगा दूसरा झटका, करुन नायर आउट, वरुन एरॉन ने भेजा पवेलियन
- दिल्ली को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट, केसी करिअप्पा ने भेजा पवेलियन
- दिल्ली की सधी हुई बैटिंग, 4 ओवर में 27 रन
- दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
- दिल्ली टीम (प्लेइंग इलेवन)- श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), करुण नायर, कोरी एंडरसन, क्रिस मॉरिस, पेट कमिंस, अमित मिश्रा, जहीर खान (कप्तान), शहजाद नदीम
- पंजाब टीम (प्लेइंग इलेवन)- हाशिम अमला, मनन वोहरा, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), इयॉन मौर्गन, वृध्दिमान साहा (विकेट कीपर), डेविड मिलर, अक्ष पटेल, मोहित शर्मा, के.सी. करिआप्पा, वरुण एरोन, संदीप शर्मा
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, April 15, 2017, 19:45 [IST]
Other articles published on
Apr 15, 2017