DDvRCB: दिल्ली को 10 रन से हराकर बेंगलुरू ने बचाई इज्जत

आईपीएल सीजन 10 का ये अंतिम लीग मैच था। हालांकि इस मैच से प्ले-ऑफ का कोई गणित बिगड़ने वाला नहीं था। पढ़ें- Highlights: ऐसे शान से नंबर दो पर पहुंची पुणे, पंजाब बाहर, अब इनके बीच होगा महामुकाबला आईपीएल 10 से सम्मान पूर्वक विदाई लेने के लिए दोनों टीमे ये मैच हर हाल में जीतना चाहती थी, लेकिन बाजी मारी बेंगलुरी ने।

हेड-टू-हेडः- कुल मिलाकर दोनों टीमें 18 बार आमने-सामने आईं हैं। जिसमें आरसीबी ने दिल्ली को 12 बार हराया है जबकि 6 बार उसे दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में दोनों टीमें एक बार ही आमने-सामने आई हैं जिसमें आरसीबी ने दिल्ली को हराया था। कुल मिलाकर आरसीबी का पलड़ा भारी है।

खबरों मेंः-
बेंगलुरू की तरफ से मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स नहीं खेलेंगे। डिविलियर्स अपने देश वापस जा चुके हैं। वहीं दिल्ली की तरफ से क्रिस मोरिस, कसिगो रबाडा और एंजिलो मैथ्यूज पहले ही अपने देश वापस जा चुके हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में ऑल-आउट होकर 151 रन ही बना सकी। बेंगलुरू ने दिल्ली को 10 रनों से हराया।

पढ़ें मैच के पल-पल के लाइव अपडेटः-

  • दिल्ली को 10 रन से हराकर बेंगलुरू ने बचाई इज्जत
  • दिल्ली का आठवां विकेट गिरा, अमित मिश्रा आउट, पवन नेगी ने लिया विकेट
  • हार के करीब पहुंची दिल्ली, ऋषभ पंत आउट, हर्षल ने किया बोल्ड
  • दिल्ली का छठा विकेट गिरा, पैट कमिंस आउट
  • दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, कोरी एंडरसन आउट, केदार जाधव ने किया स्टंप आउट
  • दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, सैम्युल आउट, पटेल ने किया बोल्ड
  • दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर आउट, हर्षल पटेल ने लिया विकेट
  • दिल्ली को लगा दूसरा झटाक, करुन नायर आउट, वाटसन ने लिया विकेट
  • दिल्ली का पहला विकेट गिरा, संजू सैमसन आउट, आवेश खान ने लिया विकेट
  • आरसीबी ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 162 रनों का लक्ष्य
  • आरसीबी का छठा विकेट गिरा, सचिन बेबी आउट, पैट कमिंस ने लिया विकेट
  • आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा, केदार जाधव रन आउट
  • आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, विराट कोहली आउट, जहीर खान ने लिया विकेट
  • आरसीबी के तीन विकेट गिरे, कोहली ने जड़ी फिफ्टी, 39 गेंदों में पूरे किए 50 रन
  • आरसीबी को लगा तीसरा झटका, ट्रैविस हेड रन आउट, जहीर की गेंद पर अय्यर ने किया रन आउट
  • आरसीबी को लगा दूसरा झटका, क्रिस गेल आउट, नदीम की गेंद पर जहीर ने लपका कैच
  • कोहली-गेल की शानदार बैटिंग, आरसीबी 100 के करीब
  • बेंगलुरू का पहला विकेट गिरा, विश्नू विनोद बोल्ड, पैट कमिंस ने लिया विकेट
  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी का स्कोर 2 ओवर के बाद 0 विकेट के नुकसान पर 7 रन
  • आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
  • दिल्ली डेयरडेविल्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मार्लन सैम्युअल्स, कोरी एंडरसन, पॅट कमिंस, अमित मिश्रा, मोहम्मद शामी, शाहबाज नदीम, जहीर खान (कप्तान)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): क्रिस गेल, विराट कोहली (कप्तान), विष्णु विनोद, ट्रैविस हेड, केदार जाधव (विकेट कीपर), शेन वाटसन, सचिन बेबी, पवन नेगी, हर्षल पटेल, आवेश खान, यज्वेंद्र चहल

    Story first published: Sunday, May 14, 2017, 19:35 [IST]
    Other articles published on May 14, 2017
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+