Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सनत जयसूर्या का विकेट गिरा

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टवेन्टी-20 मैच श्रीलंका का पहला विकेट सनत जयसूर्या के रुप में गिरा है.

जयसूर्या ने 26 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 20 गेदों में पाँच चौकों की मदद से ये रन बनाए.

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया.

श्रीलंका का पहला विकेट सातवे ओवर में 43 रन के स्कोर पर गिरा, हालाँकि टीम ने छठे ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बनाए थे.

जयसूर्या की जगह कुमार संगकारा मैदान पर आए हैं. दिलाशन तिलकरत्ने मैदान पर डटे हुए हैं. प

पाँचवां ओवर अबतक का सबसे महंगा साबित हुआ है. इस ओवर में श्रीलंका ने पाँच चौकों की मदद से 22 रन बनाए हैं. इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने आतिशी बल्लेबाज़ी की शुरुआत कर दी है.

जयसूर्या को चौथे ओवर में उस समय एक जीवनदान मिला जब युवराज ने उनका एक आसान कैच पकड़ने में असफल रहे.

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत तबीयत ठीक नहीं होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएं हैं. अनुभवी ज़हीर ख़ान और हरभजन सिंह भी टीम में नहीं है. उनकी जगह लेंगे अशोक डिंडा और आरआर आश्विन हैं.

तूफ़ानी बल्लेबाज़ सनत जयसूर्या और तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा की वापसी से श्रीलंकाई टीम को मज़बूती मिलेगी.

भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी, आर आश्विन, अशोक डिंडा, गौत्म गंभीर, दिनेश कार्तिक, आशिष नेहरा, पी ओझा, एसके रैना, वीरेंद्र सहवाग, ईशांत शर्मा, एस तयागी, युवराज सिंह.

श्रीलंकाई टीम

कुमार संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान, सनत जयसूर्या, माहेला जयवर्धने, नुवान कुलासेकारा, लसिथ मलिंगा, एडी मैथ्यूज, मेंडिस, मुरलीधर, पी पुष्कुमार, मुथ्या मुरलीधरन, यू वेलेगेदरा, कौशल्य वीररत्ने.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+