सारे काम छोड़कर पाकिस्तान का यह खिलाड़ी Twitter पर करवा रहा हैं #PakistanZindabad का ट्रेंड
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी ऑलराउंडर क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी पत्नी सानिया मिर्जा के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था। जिसमें सानिया ने ट्राउजर, पिंक टॉप और ब्लैक श्रग पहन रखा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस तस्वीर पर कई इस्लामिक कट्टरपंथियों ने मलिक को इसे गैर इस्लामिक बताते हुए जमकर कोसा था।
इस बार शोएब मलिक ने हैशटेग पाकिस्तान जिंदाबाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई मुहिम शुरू कर अपने मुल्क के लोगों का दिल जीता है।

#PakistanZindabad ट्रेंड के तहत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान को शानदार तोहफा देना है
शोएब मलिक ने अपने ट्वीट के माध्यम से पाकिस्तान के लोगों से आव्हान किया हैं कि वे दुनिया को बताएं कि हमारी हैसियत क्या हैं। इस मुहिम के अनुसार पाकिस्तान से जुड़े किसी एक अच्छी चीज को लेकर रोज एक ट्वीट करना होगा जो इतिहास, रिकॉर्ड, अचीवमेंट, फैक्ट और वह सब अच्छी चीज जो हमारे देश से जुड़ी है। शोएब मलिक के अनुसार, ट्विटर पर लगातार #PakistanZindabad ट्रेंड करवाते हुए हमें 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान को शानदार तोहफा देना है।
|
अकरम ने दिया साथ
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम ने इस मुहिम का साथ देते हुए अपने होम टाउन की फोटो शेयर की है।
|
महिला फुटबॉलर ने किया ट्वीट
पाकिस्तान की महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ने ट्वीट कर मलिक के मुहिम का साथ दिया।
|
फैन कर रहे हैं ट्वीट
एक फैन ने ट्वीट किया है कि एक पारी में सबसे ज्यादा रन (337) बनाने वाले मोहम्मद हनीफ पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
