
कातिलाना अंदाज में डांस किया
दिशा पाटनी ने जमकर कातिलाना अंदाज में डांस किया और दर्शकों का मन मोह लिया। दिशा अपने गोल्डन ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं।
|
लोग काफी उत्साहित दिखे
दिशा ने धोनी और उनकी टीम पुणे के सामने दर्शकों को खूब थिरकाया, दिशा को देखकर लोग काफी उत्साहित दिखे। इस प्रोग्राम के लिए दिशा पाटनी ने शुक्रवार को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस भी की थी ।

धोनी की रील प्रेमिका
मालूम हो कि दिशा को लोग धोनी की रील प्रेमिका कहते हैं क्योंकि इन्होंने ही धोनी की बायोपिक फिल्म 'महेंद्र सिंह धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी प्रेमिका प्रियंका का रोल निभाया था।

कृति सेनन
आपको बता दें कि शनिवार को ही बेंगलुरू में कृति सेनन भी परफॉर्म करेंगी।
|
किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे राइजिंग सुपरजाइंट की भिड़ंत
इंदौर में आज किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे राइजिंग सुपरजाइंट की भिड़ंत हो रही है तो वहीं बेंगलुरू में दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच रात 8 बजे होगा।


Click it and Unblock the Notifications