For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2017: ये हैं आईपीएल के 10 'रन'वीर, रैना सबसे आगे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अब तक सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में सुरेश रैना सबसे ऊपर है। जानिए और कौन है इस लिस्ट में?
 

आईपीएल का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आईपीएल एक तरह से क्रिकेट के फैन्स का सबसे लंबा चलने वाला त्यौहार माना जाता है। क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार रहता है कि अधिक से अधिक रन बनें, ज्यादा से ज्यादा छक्के-चौके लगें और अपने फैन्स की इसी उम्मीद को पूरा करने के लिए बैट्समैन भी कभी कोई मौका नहीं छोड़ते। तभी तो आज कई बल्लेबाजों से गेंदबाज भी खौफ खाते हैं। आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अब तक (25 अप्रैल) सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1- सुरेश रैना
पहले चेन्नई सुपकिंग्स की तरफ से खेलने वाले सुरेश रैना आईपीएल सीजन 9 से गुजरात लॉयंस की कप्तानी कर रहे रहें। रैना ने अब तक 154 मैच खेले हैं। 4373 रनों के साथ रैना सबसे आगे हैं। सुरेश रैना के नाम 1 शतक व 30 अर्धशतक हैं।

2- विराट कोहली
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में रन बनाने के मामले में नंबर दो पर आते हैं। कोहली ने आईपीएल में अब तक 143 मैच खेले हैं जिनमें 4264 रन बनाए हैं। अपनी पारियों में कोहली ने 4 शतक व 28 अर्धशतक भी लगाए हैं।

3- रोहित शर्मा
मौजूदा समय में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पहले डेक्कन चार्जस की तरफ से खेलते थे। रोहति ने अब तक कुल 150 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 3986 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 1 शतक व 30 अर्धशतक शामिल हैं।

4- गौतम गंभीर
अभी केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खलते थे। गंभीर ने अभी तक आईपीएल में कुल 139 मैच खेले हैं जिनमें 3877 रन बनाए हैं। हालांकि गंभीर ने अभी तक आईपीएल में कोई शतक नहीं लगाया है लेकिन 33 अर्धशतक जरूर अपने नाम किए हैं।

5- डेविड वार्नर
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वार्नर ने अब तक 107 मैच खेले हैं। उन्होंने 3655 रन बनाए हैं। जिनमें शतक व 34 अर्धशतक शामिल हैं।

6- रॉबिन उथप्पा
केकेआर के विकेट कीपर रॉबिन उथप्पा पहले पुणे वॉरियर्स के लिए खेलते थे। उथप्पा ने आईपीएल में 142 मैच खेले हैं। उन्होंने 3575 रन बनाए हैं इनमें 19 अर्धशतक भी शामिल हैं।

7- क्रिस गेल
आरसीबी के विस्पोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अभी तक आईपीएल में 97 मैच खेले हैं। गेल ने 3570 रन बनाए हैं। इनमें 5 शकत व 21 अर्धशतक शामिल हैं। गेल पहले केकेआर की तरफ से खेलते थे।

8- एबी डिविलियर्स
मिस्टर 360 के नाम से मसहूर आरसीबी के बल्लेबाज एबी ने कुल 124 मैचों में 3402 रन बनाए हैं। डिविलियर्स ने अपनी पारियों में 3 शतक व 22 अर्धशतक बनाए हैं। आपको बता दें कि डिविलियर्स पहले दिल्ली की तरफ से खेलते थे।

9-एमएस धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेल रहे हैं। धोनी ने अभी तक 150 मैच खेले हैं। धोनी के नाम 3400 रन है। साथ ही धोनी ने 17 अर्धशतक भी लगाए हैं।

10- शिखर धवन
आईपीएल के इतिहास में धवन चौथी टीम में खेल रहे हैं। पहले धवन मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जस और अभी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खल रहे हैं। धवन ने कुल 120 मैच खेले हैं जिनमें 3317 रन बनाए हैं। धवन के नाम 26 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+