For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अख्तर ने इमरान को दिया जवाब

By Staff

shoaib200लंदन, 14 दिसंबरः पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के लिए पूर्व कप्तान इमरान खान द्वारा जिम्मेदार ठहराये जाने पर कहा कि वह अकेले मैच नहीं जीता सकते हैं.

अख्तर ने अपनी टूर डायरी में लिखा है कि दूसरे छोर से अपेक्षाकृत सहयोग न मिलने के कारण भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगायी जा सकी. उन्होंने कहा कि भारत में टेस्ट सीरीज हारना दुखद है लेकिन तेज गेंदबाजी में धार न होना इसका एक बड़ा कारण रहा.

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 33 के औसत से नौ विकेट लेने वाले अख्तर ने कहा किजहां तक इमरान द्वारा मुझ पर हार की जिम्मेदारी डालने की बात है तो मैं बस यही कहूंगा कि कोई एक खिलाड़ी अकेले मैच नहीं जिता सकता है. एक इंसान और पूर्व क्रिकेटर के तौर पर मैं इमरान की बडी इज्जत करता हूं और उनके इस बयान से मुझे निराशा हुयी है. इमरान ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि अगर अख्तर ने बढ़िया तरीके से अपना काम अंजाम दिया होता तो इस सीरीज का परिणाम 3-0 से पाकिस्तान के पक्ष में रहा होता.

अख्तर ने कहा कि मोहम्मद आसिफ और उमर गुल के क्रमशः कुहनी और पीठ की चोट के चलते सीरीज में न खेलने का पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि अगर मेरे और मोहम्मद समी के साथ आसिफ और गुल भी गेंदबाजी कर रहे होते तो तस्वीर बदली हुयी रहती. हालांकि उन्होंने कहा कि इस हार के लिए वह नये खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम इस स्तर पर नये खिलाड़ियों से अधिक उम्मीद नहीं कर सकते हैं. दरअसल हमें आसिफ और गुल की गैर मौजूदगी काफी खली. अख्तर ने इमरान द्वारा उठाये गये बिंदुओं के जवाब देते हुये कहा किउनके समय टीम में अब्दुल कादिर, वसीम अकरम और वकार यूनुस जैसे गेंदबाज उनका साथ देने के लिए मौजूद थे.

बहरहाल यह तूफानी गेंदबाज इस बात से संतुष्ट है कि उसने सीरीज के तीनों मैचों में गेंदबाजी करके अपनी फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब दे दिये हैं. उन्होंने कहा कि हमेशा कुछ लोग होंगे जो मेरी आलोचना करेंगे लेकिन पूरी सीरीज में गेंदबाजी करके मैं उनमें से कुछ लोगों को तो जरूर चुप करा सकता हूं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+