Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL10: जल्द वापस आ रहा है गुजरात का चोटिल शेर, मिलेगी नई ताकत

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार खिलाड़ियों की चोट के चलते आईपीएल का रंग थोड़ा फीका है। पिछले आईपीएल में 4 शतक लगाने वाले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी शुरुआती मैचों में बाहर रहे हालांकि अब कोहली ने वापसी कर फिसड्डी चल रही टीम की कमान अपने हाथों में ले ली है। फिलहाल तो आरसीबी को जीत फिर भी नसीब नहीं हो रही है और वह इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही है। हालांकि आरसीबी का धुरंधर तो चोट से वापसी कर मैदान में वापसी कर चुका है। लेकिन अब बारी है गुजरात के इस चोटिल शेर की।

ब्रावो ने डाला वीडियो, जल्द आ रहा हूं

ब्रावो ने डाला वीडियो, जल्द आ रहा हूं

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (जिन्हें डीजे ब्रावो के नाम से भी जाना जाता है) ने अपनी ट्रेनिंग का वीडियो ट्विटर पर डालते हुए कहा है कि- मैं जल्दी ही मैदान में वापसी करना चाहता हूं। मैदान में उतरकर पूरी ट्रेनिंग करके मैं खुश हूं।

भारत को मानते हैं दूसरा घर

भारत को मानते हैं दूसरा घर

वैसे तो लगभग हर वेस्टइंडीज के प्लेयर को भारत में बहुत प्यार मिलता है लेकिन क्रिस गेल और ब्रावो का अपना अलग ही क्रेज है। ब्रावो ने कई मौकों पर कहा है कि वे भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। गुजरात की तरफ से खेल रहे ब्रावो अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ब्रावो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल की पारी खेलने में सक्षम हैं।

तो पूरी हो जाएगी रैना की ख्वाहिश

तो पूरी हो जाएगी रैना की ख्वाहिश

एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी गुजरात की टीम जीत के लिए तरस रही है। गुजरात के कप्तान सुरेश रैना और कोच कई बार यह कह चुके हैं कि उनकी टीम को ब्रावो की कमी खल रही है। इसके कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। अब तक खेले चार मैचों में से केवल एक में वह जीत दर्ज हासिल कर सकी है। कभी बल्ले से तो कभी गेंदबाजी से गुजरात की टीम फिसड्डी साबित हे रही है। हालांकि जडेजा के आने से गुजरात को थोड़ी राहत तो जरूर मिली होगा। गौरतलब है कि पहले जडेजा भी आईपीएल से बाहर रहने वाले थे लेकिन गुजरात की हालत खस्ता देखते हुए जडेजा ने वापसी की है।

नहीं चल रहे विस्पोटक बल्लेबाज

नहीं चल रहे विस्पोटक बल्लेबाज

आईपीएल हमेशा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार किसी बड़े आतिशी बल्लेबाज का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है। आरसीबी को बल्लेबाजों की टीम कहा जाता है लेकिन क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स (एक मैच को छोड़कर) शेन वॉटसन कोई भी खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वहीं गुजरात लॉयन्स की बात करें तो एक से बढ़कर एक आतिशी बल्लेबाज टीम में है। फिर चाहे वो ड्वेन स्मिथ हों, ब्रैंडन मैक्कुलम या फिर खुद कप्तान सुरेश रैना हों किसी ने भी अभी तक अपनी क्षमता की बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+