Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्पिनरों को लेकर भिड़े वार्न और मैक्गिल

सिडनी, 14 सितम्बर: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दो पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न और स्टुअर्ट मैक्गिल भारत दौरे के लिए चुनी गई टीम में शामिल स्पिनरों को लेकर भिड़ते दिख रहे हैं।

दुनिया के सफलतम टेस्ट गेंदबाजों में से एक वार्न का कहना है कि ब्रेस मैक्गेन को भारत दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर चयनकर्ताओं ने समझदारी भरा फैसला किया है क्योंकि आज की तारीख में मैक्गेन देश के श्रेष्ठ स्पिनर हैं।

दूसरी ओर, मैक्गिल का कहना है कि ऑफ स्पिन गेंदबाज बीएयू कैसन क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की चयन समिति की निष्ठुरता के शिकार हुए हैं। मैक्गिल ने के मुताबिक कैसन का चयन सिर्फ इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वे एक ऑफ स्पिनर हैं।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'दी डेली टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान वार्न ने हालांकि स्वीकार किया कि सीए के केंद्रीय करार में शामिल एकमात्र स्पिनर कैसन को नहीं चुना जाना दुखद है, लेकिन मैक्गिन को मौका देना ज्यादा युक्तिसंगत फैसला है। मैक्गिल का कहना है कि चयनकर्ता अभी तक यह नहीं समझ सके हैं कि भारत में ऑफ स्पिनर भी सफल हो सकते हैं और यही कारण है कि उन्होंने कैसन को नहीं चुना गया।

वार्न ने अपनी सफाई में यहां तक कहा कि एक तरह से सीए का यह फैसला कैसन के हक में जाता है क्योंकि अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय दौरे में भारतीय बल्लेबाजों से पिटने की स्थिति में उनका मनोबल गिर सकता था, लेकिन मैक्गिल इससे सहमत नहीं दिखते। उनका कहना है कि एक नए और खासकर ऑफ स्पिनर को खेलने में भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत हो सकती थी, लिहाजा कैसन का चयन होना चाहिए था।

मैक्गिल ने यहां तक कहा कि भारत नहीं जाने से कैसन का करियर खत्म हो सकता है, लेकिन वार्न इससे सहमत नहीं दिखे। उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता कि भारत नहीं जाने से कैसन का करियर खत्म हो जाएगा। उलटा उन्हें फायदा ही होगा।"

मैक्गेन की तारीफ करते हुए वार्न ने कहा, "मैक्गेन हमारे सबसे अच्छे स्पिनर हैं। वे गेंद की रफ्तार कम करने में माहिर हैं। साथ ही 36 वर्ष के होने के कारण एक तरह से उनके पास काफी अनुभव है।"

इसके जवाब में आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान मैक्गिल ने कहा कि कैसन को मौका मिलना चाहिए था क्योंकि वे युवा हैं और उनमें लंबे समय तक आस्ट्रेलियाई स्पिनर आक्रमण को संभालने की प्रतिभा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+