Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'टीम हित में बाहर बैठे हरभजन'

नई दिल्ली, 29 अक्‍तूबर: आस्ट्रेलिया के साथ फिरोजशाह कोटला मैदान में शुरू हुए ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को टीम हित में बाहर बैठना पड़ा।

यह बात टीम प्रबंधन की ओर से जारी एक वक्‍तव्‍य में कही गई है। टीम प्रबंधन का कहना है क‍ि हरभजन के पैर के अंगूठे में चोट है। मोहाली टेस्ट के दौरान ही हरभजन के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी लेकिन इसकी गूंज कोटला में अभ्यास सत्र के दौरान 27 अक्टूबर को सुनाई दी।

टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले के पूरी तरह फिट होने की घोषणा तक हरभजन के अंगूठे की चोट के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए दो मैचों में हरभजन ने आठ विकेट लिए हैं। बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उनके खाते में तीन विकेट आए थे जबकि मोहाली में उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए थे।

कोटला की पिच स्पिनरों की मददगार मानी जा रही है। मैच से एक दिन पहले पिच की घास पूरी तरह हटा दी गई। ऐसे में इसके स्पिनरों को मदद करने की संभावना बढ़ गई है। अब देखना यह है कि कुंबले और अमित अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा पाते हैं या नहीं। अगर ऐसा हुआ तो ठीक हैं नहीं तो टीम प्रबंधन को अपने फैसले पर पछताना पड़ सकता है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+