क्या फिक्स था आईपीएल का फाइनल? मिल गए एक नहीं 10 'सबूत'

आईपीएल 10 के फाइनल मैच के फिक्स होने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मैच के फिक्स होने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन ये 9 ट्वीट संदेह जरूर पैदा करते हैं। इन ट्वीट में मैच से पहले मैच की इतनी सटीक भविष्यवाणी करना कोई संयोग ही हो सकता? 2017 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट और मुंबई इंडियंस के बीच सांसे रोक देने वाला मुकाबला हुआ। कम स्कोर वाले मैच में फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। हालांकि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ये विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट (आईपीएल) के दसवें संस्करण का शानदार मैच था। आईपीएल फाइनल के मैच में सबसे अधिक समय तक पुणे का दबदबा था। हालांकि मुंबई ने गेंद से वापसी करते हुए मैच पर पकड़ बना ली और मिशेल जॉन्सन द्वारा फेके गए पारी के आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मैच के फिक्स होने पर सवाल खड़े किए तो कई लोगों ने इसे अफवाह करार दिया। हालांकि एक ट्विटर यूजर ने लगातार 9 ट्वीट करके मैच की सटीक भविष्यवाणियों के साथ बड़ा सवाल खड़ा किया।

एनडीटीवी की खबर के मुकाबिक आईपीएल फाइनल के दिन क्रिकेट इनसाइडर नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया था। यूजर ने 3:36 से 4:17 बजे तक लगातार 9 ट्वीट्स किए।

पहला ट्वीट

तो आईपीएल फाइनल में आज के मैच के आंकड़े यहाँ हैं ..

दिनांक 21 / मई / 2018

रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

दूसरा ट्वीटः-

कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी टीम टॉस जीतेगी। आरपीएस को पहले गेंदबाजी ही करना है।

इसका मतलब है कि आरपीएस टॉस जीतती है तो गेंदबाजी का चयन करेगी।

यदि आरपीएस टॉस जीतती है तो मुंबई बल्लेबाजी करेगी।

राहुल त्रिपाठी को जसप्रित बूमरा ने 3 रन के निजी स्कोर पर आउट किया

तीसरा ट्वीटः-

राहुल त्रिपाठी 10 रनों की अंदर आउट होंगे।

किसी भी गेंदबाज ने फाइनल के दबाव में भी नो-बॉल नहीं फेका

चौथा ट्वीटः-

कोई नो-बाल नहीं फेकी जाएगी।

पुणे ने 20 ओवर में मुंबई को 129/7 तक सीमित कर दिया

पांचवा ट्वीटः-

मुंबई पहले बल्लेबाजी करेगी और 120 से 130 रन बनायेगी और जीत दर्ज करेगी।

पार्थिव पटेल को जयदेव उनादकट ने 3 रन पर आउट कर दिया

छठा ट्वीटः-

पार्थिव पटेल 10 रनों के अंदर आउट होंगे।

ये ट्वीट लगभग गलत साबित हुआ। क्योंकि पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 102.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की

सातवां ट्वीटः-

स्टीव स्मिथ 100 के स्ट्राइक रेट से कम पर बल्लेबाजी करेंगे।

कीरोन पोलार्ड ने सात रन की अपनी पारी के दौरान एक छक्का जड़ा

आठवां ट्वीटः-

पोलार्ड केवल 1 छक्का मारेंगे।

स्मिथ ने 51 रन की पारी के साथ मैच में सर्वाधिक रन बनाए

नौवां ट्वीटः-

स्मिथ सर्वोच्च स्कोरर होंगे।

मुंबई ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की

10वां ट्वीटः-

अंतिम ओवर में मुंबई जीत जाएगी।

तो भाग्य ने साथ दिया और सही बैठ गई 'भविष्यवाणी'

इन ट्वीट्स के बाद लोगों ने इस यूजर से पूछा कि क्या मैच फिक्स था? हालांकि इस यूजर क जवाब था 'न' ये केवल एक भविष्यवाणी थी। क्रिकेट इनसाइडर ने दावा किया कि 'भाग्य' उसके पक्ष में था। उसने कहा कि- आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इसी तरह की भविष्यवाणी की उम्मीद कर सकते हैं।

ऐसे जीती मुंबई

ऐसे जीती मुंबई

आपको बता दें कि मुंबई ने क्रुनाल पंड्या की 47 रनों की पारी की मदद से मुंबई ने पुणे के खिलाफ आईपीएल 2017 फाइनल में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। 130 रनों के लक्ष्य का पीचा करने उतरी पुणे की टीम 20 ओवरों में 128 रन ही बना सकी और ये मैच मुंबई ने 1 रन से जीत लिया। आपको बता दें कि मुंबई ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता है।

Story first published: Tuesday, May 23, 2017, 13:49 [IST]
Other articles published on May 23, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+