खेल. क्रिकेट.लीड भारत तीन सिडनी
उथप्पा 33 गेंदों में 17 रन बनाकर होप्स की गेंद पर माइकल हसी को कैच थमा बैठे जबकि गंभीर को होप्स ने सीधे थ्रो से रन आउट किया1 चाइनामैन गेंदबाज ब्रेड हाग ने युवराज को बोल्ड किया और भारत के तीन विकेट 87 रन पर गिर गए1 इस समय ऐसा लगने लगा कि आस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी कर ली है1 लेकिन सचिन और रोहित ने इसके बाद भारतीय पारी को संभाल लिया
सचिन का स्कोर जब 88 रन था तो उनका एक मुश्किल कैच छूट गया था1 उसके कुछ देर बाद ब्रेट ली की एक फुल टास गेंद उनके कंधे पर लगी1 उस समय उनका स्कोर 98 रन था1 सचिन ने एक रन लेकर 106 गेंदों में अपना 42वां एकदिवसीय शतक पूरा कर लिया और दोनों हाथ हवा में उठाते हुए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया
मास्टर ब्लास्टर जब नाइंटीज में चल रहे थे तो उस समय सभी की सांसे यह सोचकर अटकी हुई थी कि कहीं वह एक बार फिर नर्वस नाइंटीज के शिकार न .न हो जाएं1 लेकिन इस बार सचिन ने नर्वस नाइंटीज के दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया और एक रन से लेकर पूरा कर लिया1 सचिन का शतक पूरा करना था कि पूरा स्टेडियम तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा
सचिन इस शतक के बाद खुद भी राहत महसूस करते हुए नजर आ रहे थे1 इस सीरीज में सचिन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन उनकी बल्लेबाजी को देखकर यह साफ लगा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिए संभाल कर रखा था
राज प्रकाश मनोरंजन 1726 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications