लाहौर. 11 मार्च. वार्ता. आस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरा रद्द किए जाने से निराश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड.पीसीबी. ने जून में प्रस्तावित एशिया कप समेत अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं पूरी करने की उम्मीद जतायी है
पीसीबी के अध्यक्ष नसीम अशरफ ने ..क्रिकइन्फो.. से कहा..हमारी मांग है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया यहां के जमीनी हालात से ब होने के बाद ही कोई फैसला करे1.. आगामी जून के अंत में पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप मुकाबले में भाग लेने के लिए भारत और श्रीलंका ने हामी भर दी है
आत्मविश्वास से लबरेज अशरफ ने कहा कि एशिया कप और अक्टूबर में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुप होंगे
अशरफ ने कहा..हमें विश्वास है कि क्रिकेट का खेल चलता रहेगा1 एशिया कप भी समय पर आयोजित किया जाएगा1 श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष अर्जुन रणतुंगा और एशियन क्रिकेट काउंसिल.एसीसी. के सदस्य कार्यक्रम को अंतिम प देने के लिए जल्द ही यहां पहुंच रहे हैं1.. उन्होंने कहा..चैंपियंस ट्राफी के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद.आईसीसी. यह सुनिश्चित करेगी कि इस प्रतियोगिता में सभी टीमें भाग लें1 भारतीय टीम भी इस वर्ष के अंत तक यहां का दौरा करेगी1.. हालांकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे रद्द करने संबंधी फैसले से निराश अशरफ ने हाल के कई उदाहरणों का जिक्र किया जब उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैच सफलतापूर्वक संपन्न कराए
उन्होंने कहा..ऐसे धमाके पिछले दो वषो से हो रहे हैं और पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका . जिम्बाब्वे और आस्ट्रेलिया ए समेत चार देशों के दौरे सकुशल संपन्न कराए1.. अशरफ ने कहा..ऐसी घटनाओं से देश की छवि खराब होती है1 हालांकि इनका लक्ष्य सुरक्षा संस्थान होते हैं1.. रंजीत नंद2035 वार्ता