आईपीएल 10 का आखिरी लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला अभी होने जा रहा है सीजन की दो सबसे बड़ी टीमों के बीच। फाइनल में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच 21 मई को रात 8 बजे से आईपीएल 10 का फाइनल खेला जाएगा। जहां मुंबई दो बार आईपीएएल के खिताब पर अपना कब्जा कर चुकी है तो वहीं पुणे की टीम पहली और आखिरी बार फाइनल में पहुंची है। क्योंकि पुणे केवल दो साल के लिए ही आईपीएल में शामिल की गई थी।