For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL Final: महामुकाबले से पहले आंकड़ों में जानिए कौन किस पर भारी?

आईपीएल के महामुकाबले से पहले हम आपको बता रहे हैं उन आंकड़ों के बारे में जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पलड़ा किस टीम का भारी है?

आईपीएल 10 का फाइनल आज रात 8 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मुंबई और पुणे के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि मुंबई की टीम दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है तो पुणे की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। हालांकि इस सीजन में पुणे ने मुंबई तो तीन बाार हराया है। कुल मिलाकर मुंबई की टीम पुणे को इस सीजन में हराने में नाकाम रही है। अब देखना है कि क्या फाइनल में दो बार की चैंपियन मुंबई हार का सिलसिला तोड़ पाती है। यदि मुंबई ऐसा करने में कामयाब रहती है तो वह आईपीएल के इतिहास की पहली टीम होगी जो तीन बार आईपीएल का खितााब अपने नाम करेगी। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और खुद मुंबई दो-दो बार आईपीएल का खिताब जीती हैं।

जानिए आंकड़ों में कौन किस पर भारीः-

  • आपको बता दें कि आईपीएल 10 का फाइनल हैदराबाद में होने जा रहा है। इस सीजन में हैदराबाद में हुए मैचों में पुणे के अलावा कोई भी बाहरी टीम यहां जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। हैदराबाद की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सभी को यहां हराया है केवल पुणे को छोड़कर। पुणे ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।
  • पुणे इस सीजन में इकलौती टीम है जिसने 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। साथ ही पुणे का आईपीएल 10 की सभी टीमों से बेस्ट एवरेज और इकॉनमी रेट रहा है। पुणे का एवरेज (21.97) और इकॉमनी रेट (7.93) रहा है।
  • ये आंकड़ा पुणे के पक्ष में है। दरअसल राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मौजूदा सीजन में उन सभी मैचों में जीत हासिल की है जिसमें कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता है। स्टीव ने आईपीएल 10 में 5 बार टॉस जीता और पांचों बार उनकी टीम को जीत हासिल हुई। वही इसके ठीक उलटा मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 10 बार टॉस जीता उसमें से 6 मैच में ही मुंबई जीत हासिल कर सकी।
  • मुंबई ने पुणे के खिलाफ इस सीजन में खेले गए तीन मैचों में केवल 23 छक्के व 35 चौके लगाए हैं। मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस सीजन रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 10 फिफ्टी बनाई हैं। लेकिन मुंबई का मिडिल ऑर्डर पुणे के आगे धराशाई रहा है। केवल एक फिफ्टी ही बनाई है पुणे के खिलाफ उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पुणे का पलड़ा टिकाऊ मुंबई पर भारी है।
  • तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हो सकता है फायदा। दरअसल आईपीएल में अब तक खेले गए 9 फाइनल में 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है। मुंबई ने अपने दोनों आईपीएल खिताब पहले बल्लेबाजी करके ही हासिल किए है।
  • मौजूदा सीजन में पुणे ने सात मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 में जीत हासिल की। वहीं मुंबई ने 11 मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 में जीत हासिल की है।
  • आईपीएल का फाइनल मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा यहां खेले गए आईपीएल 2017 में सभी मैचों की पहली पारी का औसत 170 रन है। मौजूदा सीजन में 7 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 5 बार इस मैदान पर विजयी रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+