मुश्किल में टीम इंडिया, वेस्‍टइंडीज नहीं जायेंगे युवराज सिंह

मुंबई। वेस्‍टइंडीज दौरे पर गौतम गंभीर के खेलने को संशय को लेकर बीसीसीआई अभी चिंतित थी कि अचानक युवराज सिंह ने भी उसे एक करारा झटका दे दिया है। वेस्‍ट इंडीज जाने वाली टीम इंडिया में हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम नदारद हो सकता है क्‍योंकि उन्‍होंने बीसीसीआई को सूचित किया है कि तबियत खराब होने के चलते वह दौरे पर टीम के साथ नहीं जा सकते। उन्‍होंने बीसीसीआई को बताया कि उनके फेफड़े में संक्रमण है। इससे उबरने के लिए कम से कम 15-20 दिन का आराम चाहिए।

मालूम हो कि युवराज सिंह ने 21 मई को दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स के खिलाफ आईपीएल में अंतिम मैच खेला था। उल्‍लेखनीय है कि दौरे के लिए गौतम गंभीर का चयन पहले से संदिग्‍ध है। गंभीर पर आरोप है कि वह चोट के बावजूद आईपीएल खेले। उन्‍हें कंधे में चोट के चलते आराम की जरूरत बताई गई है। अगर इन दोनों खिलाडि़यों की गैर मौजूदगी रही तो तो टीम इंडिया के ज्‍यादातर बड़े खिलाड़ी इस दौरे से बाहर ही रहेंगे। सचिन, धोनी, जहीर, नेहरा और सहवाग पहले ही वेस्‍ट इंडीज जाने से मना कर चुके हैं।

युवराज की बिमारी कहीं बहना तो नहीं?

टीम इंडिया के चयन को लेकर बीसीसीआई की फजीहत हो गई है। पिछले दस सालों में ये पहला मौका है जब उसे टीम के चयन में इतनी माथापच्ची करनी पड़ी। टीम के चार खिलाड़ी पहले ही आराम करने के लिए दौरे से छुट्टी ले चुके हैं। बची हुई टीम के कप्तान बनाए गए गौतम गंभीर भी आईपीएल की भेंट चढ़ गए और चोट के चलते टीम से बाहर हो गए। अब युवराज सिंह भी अपने फेफड़े में इंफेक्शन को वजह बताकर दौरे से बाहर हो गए हैं।

युवराज के बारे में कहा जा रहा है कि वे इस बात से नाराज हैं कि धोनी की जगह पहले गौतम गंभीर को कप्तान बनाया गया और गंभीर के जख्मी होने के बाद अब सुरेश रैना को कप्तानी दी जा रही है। युवराज सिंह को ये कतई मंजूर नहीं कि वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी अनदेखी की गई और रैना को कप्तान बनाया गया। अपने से इतने जूनियर खिलाड़ी की कप्तानी में युवी नहीं खेलना चाहते इसलिए उन्होंने दौरे पर न जाने का फैसला किया। वजह बताई फेफड़े में इन्फेक्शन की जिसके बारे में उनके या उनके फीजियो के अलावा शायद की किसी को पता हों।

Story first published: Friday, May 27, 2011, 18:57 [IST]
Other articles published on May 27, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+