Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिल्‍मों में काम करना चाहते हैं युवराज

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर: भारतीय क्रिकेट टीम के मध्‍यमक्रम के आक्रामक बल्‍लेबाज युवराज सिंह पर फिल्‍मों में काम करने का शौक चढ़ता दिख रहा है।
आखिर क्‍यों न हो अभिनेत्री किम शर्मा और दीपिका पादुकोण से प्रेम-प्रसंग की चर्चाओं के चलते वो पहले से ही बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं।

खास बात यह है कि युवराज की दिली इच्‍छा है कि वो अक्षय कुमार के साथ काम करें वो भी 'गरम मसाला' जैसी फिल्‍म में। जबकि अभिनेत्रियों में उन्‍होंने काजोल के साथ काम करने की इच्‍छा जाहिर की है।

एक फिल्म के प्रचार के दौरान नई दिल्‍ली आये युवराज ने मीडिया के सामने अपनी दिखी इच्‍छा रखी। उन्‍होंने कहा कि यदि उन्‍हें कभी बॉलीवुड में कदम रखने का मौका मिला तो वो अक्षय के साथ काम करना चाहेंगे।

उन्‍होंने इसका सबसे बड़ा कारण पंजाबी भाषा बताया। अक्षय कुमार की फिल्‍म 'सिंह इज किंग' से खासे प्रभावित युवराज ने कहा कि उन्हें पंजाबी अच्छी तरह आती है और ऐसी ही एक फिल्‍म में वो काम करना चाहेंगे।

काजोल को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री बताते हुए युवराज ने कहा कि वो उनके साथ भी एक फिल्‍म में काम करना चाहते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए युवराज ने नई अभिनेत्रियों में किसी का नाम नहीं लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+