युवी को देखकर लगा कि दोबारा विश्व कप जीत लिया: शबनम

दिल्ली। हर कठिन दौर में युवराज सिंह का संबल बनी उनकी मां शबनम सिंह ने आज कहा कि पिछले तीन महीने उनके लिये काफी मुश्किल थे और अब युवराज के घर लौटने पर लग रहा है मानो दोबारा उन्‍होंने विश्व कप जीत लिया। अमेरिका में कीमोथेरेपी और लंदन में रिहैबिलिटेशन के बाद आज स्वदेश लौटे युवराज के गुड़गांव स्थित घर के बाहर खड़े पत्रकारों के हुजूम से बातचीत में उनकी मां शबनम ने कहा, पिछले तीन महीने बहुत कठिन थे। मैं सारे देशवासियों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने युवी के लिये दुआयें की।

मुझे बहुत खुशी है कि वह ठीक हो गया है। उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा है मानो हमने दोबारा विश्व कप जीत लिया है। यह पूछने पर कि क्या युवराज के लिये कुछ खास बनाया है, उन्होंने कहा, उसके पसंदीदा गोभी के पराठे बनाये हैं। उन्होंने भावी शेड्यूल के बारे में कहा, अभी कम से कम 10 या 15 दिन युवराज को पूरा आराम करना है।

डाक्टर से तीन महीने बाद मिलना है। वह अब पूरी तरह से ठीक है और पूरे दौर में काफी सकारात्मक रहा है। वहीं बालकनी से सभी का अभिवादन कर रहे युवराज ने कहा कि वह परसो मीडिया से मुखातिब होंगे और सभी के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा, मुझे घर लौटने की खुशी है। मैं ठीक हो रहा हूं और आपके बाकी सवालों के जवाब बुधवार को दूंगा।

Story first published: Monday, April 9, 2012, 14:32 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+