नयी दिल्ली 08 मार्च .वार्ता. भारत की शिखा आेबेराय. ईशा लखानी. रश्मि चक्रवर्ती और अंकिता भांबरी को यहां आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम में 10 से 15 मार्च तक होने वाले 50 हजार डालर के आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है
भारत में पहली बार हो रहे 50 हजार डालर के आईटीएफ महिला टूर्नामेंट में बेल्जियम. बुल्गारिया. चीन. क्रोएशिया. फ्रांस. जर्मनी. बि्रटेन. कोरिया. इटली. रूस. थाइलैंड. दक्षिण अफ्रीका. यूक्रेन. उजबेकिस्तान और भारत की शीर्ष खिलाडी भाग लेंगी
टूर्नामेंट निदेशक मनप्रीत कंधारी ने आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए बताया कि शिखा. ईशा. रश्मि और अंकिता को टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिया गया है
मुख्य ड्रा में फ्रांस की जोहानसन माथिल्डे. स्लोवाकिया की क्लेपेक आंद्रेजा. रूस की मेनसिएवा वेसना और बेल्जियम की विक्मेयर यानिना को शीर्ष चार वरीयता दी गई है1 अखिल भारतीय टेनिस संघ इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है
भारत की सुनीता राव को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है और वह खिताब के लिए शीर्ष खिलाडियों के सामने कडी चुनौती पेश करेंगी
टूर्नामेंट का क्वालिफाइंग राउंड आज से शुरू हुआ है और यह रविवार तक चलेगा1 क्वालिफाइंग राउंड के पहले दिन भारत की पारूल गोस्वामी ने कोरिया की सो जुंग किम के खिलाफ जीतने का सुनहरा मौका गंवाया1 किम ने यह मैच 6..2 3..6 6..4 से जीता1 निर्णायक सेट में पारूल एक समय 3..0 से आगे थी लेकिन उसके बाद वह अपनी लय खो बैठी और मुकाबला हार गई
एक अन्य मैच में चीन की वान टिंग ल्यू ने भारत की परिजा मालू को 4..6 6..0 6..1 से हरा दिया1 क्वालिफाइंग दौर के एक अन्य मुकाबले में अमरीका की नेहा आेबेराय ने आस्टि्रया की निकोल राटमैन को आसानी से 6..1 6..2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया
राज प्रकाश जगबीर1536वार्ता