For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पुणे को 1 रन से हराकर आईपीएल 10 का खिताब अपने नाम किया

आईपीएल सीजन 10 का फाइनल मुकाबला दो सबसे बड़ी टीम मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट से बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पढ़ें मैच के लाइव अपडेट।

ये मैच आईपीएल सीजन 10 की दो सबसे बड़ी ताकतवर टीमों की बीच था। जहां मुंबई दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी था तो वहीं पुणे की नजरें अपने पहले खिताब पर कब्जा जमाने थी। दोनों टीमों ने अब तक 5 मैच खेले थे जिसमें से 4 में पुणे ने जीत हासिल की और एक में उसे हार का सामना करना। यहां तक कि पुणे ने मुंबई को इसी सीजन में क्वालीफायर 1 में 20 रनों से हराया था। इस सीजन में तीनों मैचों में यहां तक कि मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भी पुणे ने मुंबई को हराया था। नीचे पढ़िए इस महामुकाबले के पल-पल के लाइव अपडेट्स।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जावब में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।

पुणे बनाम मुंबई फाइनल मैच, पल-पल के लाइव अपडेटः-

  • मुंबई ने पुणे को एक रन से हराया, तीसरी बारी जीता आईपीएल का खिताब
  • मुंबई का छठा विकेट गिरा, डेनियल क्रिश्चियन आउट
  • पुणे को लगा बड़ा झटका, कप्तान स्मिथ भी आउट, आखिरी ओवर में जॉन्सन ने लिया विकेट
  • आखिरी ओवर में गिरा पुणे का चौथा विकेट, मनोज तिवारी को जॉन्सन ने किया आउट 4 गेंदों में चाहिए 7 रन
  • पुणे के कप्ताने जड़ी फिफ्टी
  • पुणे का स्कोर 16 ओवर के 97/2
  • पुणे का दूसरा विकेट गिरा, 44 रन बनाकर रहाणे आउट, जॉन्सन ने लिया विकेट
  • पुणे के 50 रन पूरे
  • आसानी से जीत की तरफ बढ़ती पुणे, स्मिथ रहाणे क्रीज पर
  • 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे का पहला विकेट गिरा, त्रिपाठी आउट, बुमराह ने लिया विकेट
  • मुबंई ने पुणे को जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य दिया
  • मुंबई का आठवां विकेट गिरा, पारी की आखिरी गेंद पर क्रुनाल पांड्या आउट
  • मुंबई का स्कोर 100 रनों के पार, 7 विकेट गिरे
  • मुश्किल में मुंबई, सातवां विकेट गिरा, कर्ण शर्मा आउट, एएस एन ठाकुर की गेंद पर हुए रन आउट
  • मुश्किल में मुंबई, छठा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या आउट
  • मुंबई के विकटों की झड़ी लगी, पांचवा विकेट गिरा, पोलार्ड आउट
  • मुश्किल में मुंबई, चौथा विकेट गिरा, कप्तान रोहित शर्मा आउट, जंपा की गेंद पर ठाकुर ने लपका कैच
  • मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, रायडू रन आउट
  • पावरप्ले में मुंबई ने 32 रन बनाए जोकि उसका दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरू में 21 रन बनाए थे।
  • दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी को संभाला
  • मुंबई की खराब शुरूआत, दोनों ओपनर बल्लेबाज आउट, लेंडल सिमंस को भी उनादकट ने भेजा पवेलियन
  • मुंबई की खराब शुरूआत, पहला विकेट गिरा, पार्थिव पटेल को जयदेव उनादकट ने भेजा पवेलियन
  • मुंबई ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता है और दोनों बार पहले बल्लेबाजी करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया है।
  • मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
  • मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):- लेन्डल सीमन्स, पार्थिव पटेल (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, रोहित शर्मा (कप्तान), क्रूनल पंड्या, किरॉन पोलार्ड, हरदिक पांड्या, कर्ण शर्मा, मिशेल जॉनसन, जसप्रित बूमरा, लसिथ मलिंगा।।
  • राइजिंग पुणे सुपरजायंट (प्लेइंग इलेवन):- अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, एमएस धोनी (विकेट कीपर), डैनियल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, लॉकी फर्ग्यूसन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, एडम ज़ांपा।।

क्या आप जानते हैंः-

  • पुणे के ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे वैसे तो पूरे सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन मुंबई के खिलाफ पुणे के खिलाड़ियों द्वारा लगाई गई 4 फिफ्टी में से 2 रहाणे के नाम हैं।
  • मुंबई के ओपन बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने इस सीजन 10 से पहले आईपीएल के प्ले-ऑफ और नॉक आउट मुकाबलों में 3 फिफ्टी जड़ी हैं।
  • इस सीजन में हैदराबाद में हुए मैचों में पुणे के अलावा कोई भी बाहरी टीम यहां जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। हैदराबाद की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सभी को यहां हराया है केवल पुणे को छोड़कर। पुणे ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।
  • पुणे इस सीजन में इकलौती टीम है जिसने 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। साथ ही पुणे का आईपीएल 10 की सभी टीमों से बेस्ट एवरेज और इकॉनमी रेट रहा है। पुणे का एवरेज (21.97) और इकॉमनी रेट (7.93) रहा है।
  • हालांकि मुंबई पुणे से थोड़ी ही पीछे है। क्योंकि मुंबई पुणे के बाद दूसरी टीम है जिसने इस सीजन 99 विकेट लिए हैं। ममुंबई का एवरेज और इकॉमनी पुणे से थोड़ा ही पीछे है। मुंबई इंडियंस का एवरेज (25.36) और इकॉमनी रेट (8.08) पर ओवर रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+