आईसीसी टेस्‍ट टीम में सचिन को जगह द्रविड़ संग बे‍रुखी

By Super
लंदन। आईसीसी ने एकदिवसीय ड्रीम टीम के बाद अब टेस्‍ट टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। आईसीसी की चयन प्रक्रिया इस बार चौंकाने वाली रही है। वनडे टीम में जहां सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी वहीं टेस्‍ट क्रिकेट के सबसे उम्‍दा खिलाडि़यों में से एक राहुल द्रविड़ को टेस्‍ट टीम का हिस्‍सा नहीं बनाया गया है। टेस्‍ट मैचों में द्रविड़ के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनको टीम में न चुनने का फैसला काफी चौकाने वाला है। जबकि उनकी फार्म को देखते हुए भारतीय चयनकर्ताओं ने 2 साल बाद उन्‍हें वनडे टीम में मौका दिया था। तेज गेंदबाज जहीर खान को 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम में चुना गया है। टीम की कमान श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान कुमार संगकारा को सौंपी गई है।

हाल ही में टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर एक की कुर्सी पर काबिज होने वाली इंग्‍लैंड टीम के 5 खिलाडि़यों को टेस्‍ट टीम में मौका दिया गया है। एलिएस्‍टर कुक को सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर और जोनाथन ट्रॉट को नंबर तीन के बल्‍लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन और क्रिस ब्रॉड को भी मौका दिया गया है। इंग्‍लैंड फिरकी गेंदबाज ग्रीम स्‍वान इकलौते स्पिन गेंदबाज के तौर पर आईसीसी की टेस्‍ट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इंग्‍लैंड के इतने खिलाडि़यों को शामिल करने से साफ पता चलता है कि वे क्‍यों टेस्‍ट की नंबर वन टीम हैं।

साउथ अफ्रीका के भी 4 खिलाड़ी आईसीसी टेस्‍ट टीम में शामिल हैं। टीम में हाशिम अमला, जैक कालिस, एबी डिविलियर्स और डेल स्‍टेन आईसीसी टेस्‍ट टीम में चुने गए हैं। विकेटकीपर के रूप में श्रीलंका के कुमार संगकारा को चुना गया है। आईसीसी की इस टीम में इंग्‍लैंड, साउथ अफ्रीका, भारत और श्रीलंका 4 टीमों के ही खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया का कोई भी खिलाड़ी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

टीम इस प्रकार है:

कुमार संगकारा(कप्‍तान), सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, एलिएस्‍टर कुक, जोनाथन ट्रॉट, जेम्‍स एंडरसन, ग्रीम स्‍वान, क्रिस ब्रॉड, जैक कालिस, एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, डेल स्‍टेन

Story first published: Tuesday, September 13, 2011, 12:10 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+