oi-Ankur
नई दिल्ली। भले ही दक्षिण अफ्रिका में भारतीय चारों खाने चित्त हो गये हैं। लेकिन भारत के वरिष्ठ बल्लेबाज और मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने एक नया कीर्तिमान बना लिया है। सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन भारत के वरिष्ठ बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को बेशक 14 रन पर आउट होकर अपने खाते में नाकामी लिखवानी पड़ी लेकिन इस नाकाम पारी के दौरान द्रविड़ ने कुल टेस्ट रनों के मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया।
द्रविड़ ने अब तक खेले गए 148 टेस्ट (सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी को लेकर) मैचों में कुल 11957 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने लारा (11953) को पीछे छोड़ दिया है जबकि अब उनकी नजर आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिग पर है, जिन्होंने अब तक 12332 रन बनाए हैं। सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में द्रविड़ अगर 47 रन बना लेते हैं तो वह 12,000 टेस्ट रन बनाने वाले भारत के दूसरे और विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले पोंटिंग के अलावा सचिन तेंदुलकर (14402) इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
लारा को पीछे छोड़ने के साथ द्रविड़ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। द्रविड़ से ऊपर अब पोंटिग और तेंदुलकर हैं। द्रविड़ और पोंटिग के बीच रनों की यह दौड़ रोचक स्थिति में पहुंच गई है। द्रविड़ जहां तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेल रहे हैं वहीं पोंटिग को भी इस वर्ष एशेज के अंतर्गत और तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, December 17, 2010, 15:30 [IST]
Other articles published on
Dec 17, 2010