श्रीसंत 40 लाख रूपये लेकर क्या करेगा: सौरव गांगुली
सौरव का कहना है कि मैं नहीं जानता कि वह फिक्सिंग में शामिल है या नहीं लेकिन अगर वह शामिल है तो उसने अपनी प्रतिभा को बर्बाद कर दिया और ऐसा करने वाला इंसान बेवकूफ ही हो सकता है क्योंकि आपने अपने गिफ्टेड टैलेंट का बेहतर इस्तेमाल नहीं किया। मैंने उसके बारे में टीवी पर जाना। गौरतलब है कि आईपीएल 6 में हुई स्पॉट फिक्सिंग में तीन क्रिकेटरों के नाम आये हैं जिनमें से श्रीसंत के अलावा अंकित चौहान और अजित चंडीला हैं।
यह पूछने पर कि क्या क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग ने गहरी जड़ें जमा ली हैं, सौरव ने कहा ऐसा नहीं है, कमियां तो हर जगह ही होती हैं। हर एक तालाब में एक गंदी मछली होती है लेकिन उसकी वजह से पूरा तालाब गंदा नहीं हो जाता है। आप सिर्फ इसी घटना के आधार पर क्रिकेट का आकलन नहीं कर सकते हैं। भारत ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी दिये हैं जिन पर कोई उंगली नहीं उठा सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
