Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017: गुजरात के इस शेर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में नंबर एक गेंदबाज हैं लेकिन आईपीएल में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से एक शर्मनाक रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

गेल ने की जडेजा की धुनाई

गेल ने की जडेजा की धुनाई

मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए गुजरात लॉयन्स को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के क्रिस गेल के तूफान के आगे गुजरात के गेंदबाज बेबस दिखे। यहां तक की जडेजा गुजरात के सबसे महंगे बॉलर साबित हुए। उन्होंने अपने स्पेल के 4 ओवरों में 57 रन लुटा दिए।

और शामिल हो गए शर्मनाक रिकॉर्ड में

और शामिल हो गए शर्मनाक रिकॉर्ड में

रविंद्र जडेजा आरसीबी के खिलाफ हुए बल्लेबाजों के हाथों से 100 छक्के खाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आईपीएल वैसे तो छक्कों व चौकों का खेल है लेकिन 100 छक्के खानाअपने आप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है। जडेजा आईपीएल में अब तक 100 छक्का पड़वा चुके हैं

अमित मिश्रा के नाम है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

अमित मिश्रा के नाम है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के पड़वाने का रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम हैं। अमित मिश्रा अब तक 136 छक्के पड़वा चुके हैं जो सबसे ज्यादा है। अमित मिश्रा के बाद केकेआर के पियुष चावला इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। 131 छक्के खाए हैं।

हरभजन के नाम भी है शर्मनाक रिकॉर्ड

हरभजन के नाम भी है शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई की तरफ से खेल रहे स्पिनर हरभजन सिंह के नाम भी 100 से अधिक छक्के पड़वाने का रिकॉर्ड शामिल है। भज्जी ने अब तक 106 छक्के पड़वाए हैं। वहीं प्रवीन कुमार ने 104 छक्के खाए हैं। ड्वेन ब्रावो भी इस लिस्ट में उन्होंने भी 100 छक्के पड़वाए हैं। आपको बता दें कि 100 या उससे अधिक छक्के खाने वालों की लिस्ट में अकेले ड्वेन ब्रावो विदेशी खिलाड़ी हैं बाकी सभी भारतीय ही हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+