भारत की पारी 360 पर सिमटी
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बंगलौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत की पहली पारी 360 रनों पर सिमट गई. ज़हीर ख़ान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए. इस तरह भारत ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी के स्कोर के आधार पर 70 रन पिछड़ गया है.
निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन की बदौलत भारत 360 का स्कोर खड़ा कर पाया. ज़हीर ख़ान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए और वो नाबाद रहे. हरभजन सिंह ने 54 रनों का योगदान दिया.
रविवार को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने भारतीय निचले क्रम के खिलाड़ियों को जल्दी जल्दी आउट कर दिया. कप्तान अनिल कुंबले पाँच रन बना पाए और उन्हें वाटसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिया गया.ईशांत शर्मा 6 रन बनाकर क्लार्क की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.
इसके पहले हरभजन सिंह ने और ज़हीर ख़ान ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया था और दोनों ने आठवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 80 रन जोड़े थे. एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद भारत का मध्यक्रम लड़खड़ा गया था.
भज्जी और ज़हीर के अलावा सहवाग, राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली ने भारत की लाज बचाने में मदद की. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर फिर नाकाम रहे और सिर्फ़ 13 रन बनाकर चलते बने. जबकि वीवीएस लक्ष्मण अपना खाता भी नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल हसी के शतकों की बदौलत 430 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications