Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सस्‍ते में निपटे संगाकारा

कोलम्‍बो, 23 जुलाई: बारिश और खराब मौसम के कारण तेज पिच का फायदा आखिरकार भारत को मिल ही गया। वो ऐसे कि टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम के सलामी बल्‍लेबाज एम वेंडॉर्ट(3) और केसी संगाकारा (12) सस्‍ते में सिमट गये।

भारत और श्रीलंका के बीच शुरू हुई आईडिया कप टेस्‍ट सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। वेंडॉर्ट का विकेट ईशांत शर्मा ने लिया, जबकि जहीर खान ने केसी संगाकारा को पवेलियन भेज दिया।

बारिश के कारण मैच दोपहर करीब चार बजे शुरू हो सका। पहले दिन फेंके गये कुल 22 ओवर में श्रीलंका ने 2 विकेट पर 85 रन बनाये। पहले दिन के अंत तक श्रीलंका के बीएसएम वर्नापूरा ने 74 बॉल पर छह चौकों की मदद से 50 रन बना लिये थे, जबकि महेला जयवर्दने 16 रन पर खेल रहे हैं। गेंदबाजी करने उतरे हरभजन सिंह और सौरव गांगुली को पहले दिन कोई सफलता नहीं मिली।



Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+