श्रीलंकाई क्रिकेट कप्तान जयवर्धने ने पद छोड़ा
कोलंबो, 11 फरवरी: एकदिवसीय सीरीज में भारत से बड़ी शिकस्त मिलने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान महेला जयवर्धने ने कप्तान पद छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड को भेज दिया है।
फिलहाल जयवर्धने पाकिस्तान दौरे तक टीम के कप्तान बने रहेंगे। जयवर्धने ने अपने इस्तीफे में किसी भी अन्य बात का जिक्र नहीं किया। वहीं कुमारा संगकारा को श्रीलंकाई टीम की कमान सौंपे जाने के कयास लगने शुरू हो गये हैं।
गौरतलब है कि भारत के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय सीरीज में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। 4-0 से एकदिवसीय सीरीज और उसके बाद ट्वेंटी 20 मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications