यूसुफ़ और यूनुस को कॉन्ट्रैक्ट नहीं
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद यूसुफ़, यूनुस ख़ान और शोएब मलिक जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को इस साल के लिए केंद्रीय अनुबंध या कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है.
इससे पहले बोर्ड या पीसीबी ने एक जाँच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए कई खिलाड़ियों के विरुद्ध प्रतिबंध और जुर्माना लगाया था.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान तीन टेस्ट, पाँच वनडे और एक ट्वेन्टी-20 मैच खेला था और हर मैच हारा था जिसके बाद बोर्ड ने एक जाँच समिति बैठाई थी.
उस जाँच समिति की सिफ़ारिश मानते हुए बोर्ड ने यूनुस और यूसुफ़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए राष्ट्रीय टीमों में शामिल करने पर प्रतिबंध लगा दिया था.
इसके अलावा शोएब मलिक और राणा नवेद उल हसन पर जुर्माने के साथ एक साल के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया था.
ए और बी अनुबंध
राणा नवेद का नाम भी केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची में नहीं है.
इन चार खिलाड़ियों के अलावा शाहिद अफ़रीदी, कामरान अकमल और उनके भाई उमर अकमल पर भी पीसीबी ने जुर्माना लगाया था मगर इन खिलाड़ियों का नाम इस सूची में है.
तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर काफ़ी समय से चोटग्रस्त रहे हैं और उनका नाम भी केंद्रीय अनुबंध पाने वाले खिलाड़ियों में नहीं है.
जिन खिलाड़ियों को 'ए' कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, उनके नाम हैं- उमर गुल, सलमान बट, दानिश कनेरिया, अब्दुल रज़्ज़ाक़, मोहम्मद आसिफ़, शाहिद अफ़रीदी और कामरान अकमल.
जिन खिलाड़ियों को 'बी' कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, उनके नाम हैं- उमर अकमल, मोहम्मद आमिर, सईद अजमल, फ़ैसल इक़बाल, मिस्बाह उल हक़, इमरान फ़रहत.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
