Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्टीव स्मिथ बनें आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान, घायल क्लार्क की लेंगे जगह

ब्रिसबेन। आस्ट्रेलिया के इन दिनों जांबाज प्लेयर स्टीव स्मिथ को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। स्टीव स्मिथ को यह पोजिशन माइकल क्लार्क के घायल होने की वजह से मिली है। इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मीडिया को दी।

आस्ट्रेलिया मीडिया ने अपने बयान में कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत प्रभाव से स्टीवन स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया जा रहा है और वह माइकल क्लार्क की गैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी भी करेंगे। एडीलेड टेस्ट के आखिरी दिन कप्तानी करने वाले मौजूदा उपकप्तान ब्राड हाडिन ब्रिसबेन टेस्ट में भी उपकप्तान रहेंगे।

स्टीव स्मिथ बनें आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान

स्मिथ इन दिनों जबरदस्त फार्म में हैं, उनका बल्ला जोरदार चल रहा है और ऐसे में उन्हें अपने देश की कप्तानी मिलना उनके करियर के लिए बेहतरीन बात है। आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के 45वें टेस्ट कप्तान बन जायेंगे और सबसे युवा कप्तानों में से होंगे।

स्मिथ बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के 45वें टेस्ट कप्तान बन जायेंगे

इसके अलावा भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए आस्ट्रेलिया की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को शामिल किया गया है। मार्श को भी आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की जगह टीम में जगह मिली है।

मार्श को भी आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की जगह टीम में जगह मिली

क्लार्क पहले टेस्ट के आखिरी दिन शनिवार को क्षेत्ररक्षण करने के दौरान मांसपेशियों में आई खिंचाव के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। चोट की जांज के बाद क्लार्क ने एक प्रेस वार्ता में अपनी चोट को गंभीर बताया था। साथ ही क्लार्क ने कहा था कि अब उनका क्रिकेट करियर भी खतरे में पड़ सकता है।

मेजबान टीम ने पहला मैच शनिवार को 48 रनों से जीता था

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। मेजबान टीम ने पहला मैच शनिवार को 48 रनों से जीता था।

You'll need Skype CreditFree via Skype

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+