For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#KXIPvsDD: एकतरफा मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया

आईपीएल दंगल के 36वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया।

मोहाली। आईपीएल दंगल के 36वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस एकतरफा मुकाबले में 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने गुप्टिल के अर्द्धशतक के चलते 8 ओवर में ही हासिल कर लिया। इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरविल्स सिर्फ 67 रन पर आलआउट हो गई। पंजाब की तरह से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए संदीप शर्मा ने 4 विकेट लिए। दिल्ली डेयरविल्स का आईपीएल में यह अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन है। पंजाब के सामने अब जीत के लिए 68 रनों की चुनौती है। इसके साथ ही पंजाब ने पिछले मैच में दिल्ली के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया।

मैच का LIVE UPDATE:

  • एकतरफा मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया
  • आठवेंं ही ओवर में पंजाब ने 68 रन बनाए, मार्टिन गुप्टिल ने जड़ा अर्द्धशतक
  • पंजाब की तेज शुरूआत, 6 ओवर में बिना विकेट खोए 50 रन बनाए
  • पंजाब की ओर से हाशिम अमला और मार्टिन गुप्टिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर
  • 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब
  • 67 रन पर आउट हुई दिल्ली, पंजाब को जीत के लिए 68 रनों की चुनौती
  • 18वें ओवर में एस नदीम के रुप में दिल्ली का आखिरी विकेट गिरा, मोहित मिश्रा ने लिया विकेट
  • दिल्ली को नौवां झटका, वरुण एरोन ने 2 रन पर मोहम्मद शमी को किया आउट।
  • 16 ओवर के दिल्ली का स्कोर 65/8
  • संदीप शर्मा ने रबाडा को आउट कर दिल्ली को दिया आठवां झटका
  • दिल्ली को लगा सातवां झटका, कोरी एंडरसन 18 रन बना आउट। वरूण एरोन ने लिया विकेट
  • 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 59/6
  • 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 33/6
  • दिल्ली को छठा झटका, क्रिस मोरिस को अक्षर पटेल ने 2 रन पर किया आउट
  • दिल्ली को पाचंवा झटका, ऋषभ पंत को मैक्सवेल ने 3 रन पर किया आउट
  • 7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 29/4, ऋषभ पंत औऱ कोरी एंडरसन क्रीज पर
  • दिल्ली को चौथा झटका, कप्तान करुण नायर को अक्षर पटेल ने 11 रन पर किया आउट
  • संदीप शर्मा ने दिल्ली को तीसरा झटका देते हुए श्रेयस अय्यर को 6 रन पर किया आउट
  • 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7/2
  • पंजाब को दूसरी सफलता, संदीप शर्मा ने संजू सैमसन को 5 रन पर किया चलता।
  • दिल्ली की धीमी शुरूआत, 2 ओवर बाद स्कोर 2/1
  • पहले ही ओवर में दिल्ली को लगा झटका, बिलिंग्स खाता खोले बिना पवेलियन लौटे बिलिंग्स। संदीप शर्मा ने लिया विकेट।
  • दिल्ली की तरफ से संजू सैमसन और बिलिंग्स की सलामी जोड़ी क्रीज पर
  • जहीर खान की जगह आज करूण नायर कर रहे हैं दिल्ली की कप्तानी
  • पंजाब ने जीता टॉस, दिल्ली को दी पहले बल्लेबाजी

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिल अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, ईयोन मोर्गन, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, माकर्स स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवातिया।

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद समी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट और सैम बिलिंग्स।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+