For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIPvMI Live: मुंबई ने पंजाब को 8 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल सीजन 10 का 22वां मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया।

दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय प्वाइंट टैली में तीसरे नंबर पर है। मुंबई ने इस सीजन में अभी तक केवल पांच मैच खेले हैं जिसमें उसने केवल अपना पहला मैच हारा है। बाकी के चारों मैच में जबरदस्त जीत हासिल की है।

किंग्स इलेवन पंजाब की बात करें तो प्वाइंट टैली में पांचवें नंबर पर है। पंजाब ने अपने पांच मैच में से 2 जीते हैं जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में पंजाब हार की हैट्रिक लगा चुकी है। अपने पहले दो मैच जीतने के बाद पंजाब ने तीनों मैंचों में जीत के मुहाने पर पहुंचकर हार खाई है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 15.3 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता। 77 रनों की तूफानी पारी के लिए बटलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेटः-

  • मुंबई ने पंजाब को आठ विकेट से हराया
  • मुंबई का स्कोर 15 ओवर के बाद 191 रन
  • मुंबई को लगा दूसरा झटका, आतिशी पारी खेलने के बाद बटलर आउट
  • जोस बटलर ने जड़ी फिफ्टी, मुंबई की ताबड़तोड़ बैटिंग
  • मुंबई की ताबड़तोड़ बैटिंग, स्कोर 100 के पार
  • मुंबई को लगा पहला झटका, पार्थिव पटेल आउट, स्टोनिस की बॉल पर मैक्सवेल ने पकड़ा कैच
  • जोश बटलर की तूफानी पारी 16 गेंदों में बनाए 39 रन
  • मुंबई की तेज शुरुआत स्कोर 70 के पार
  • 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई, जोस बटलर और पार्थिव पटेल क्रीज पर
  • पंजाब ने मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य दिया
  • पंजाब के ओपनर हाशिम अमला ने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा।
  • पंजाब को लगा चौथा झटका, स्टोनिस आउट, मिशेल ने लिया विकेट
  • तूफानी पारी खेलने के बाद मैक्सवेल आउट, 18 गेंदों में बनाए 40 रन, बुमराह ने किया बोल्ड
  • मैक्सवेल-अमला की तूफानी पारी
  • पंजाब के 100 रन पूरे। अमला की शानदार बैटिंग
  • हाशिम अमला ने जड़ी शानदार फिफ्टी, 34 गेंदों में बनाए 50रन
  • पंजाब को लगा दूसरा झटका, साहा आउट, क्रुनाल पांड्या ने किया बोल्ड
  • पंजाब को लगा पहला झटका, शॉन मॉर्श आउट, मिशेल मैैक्कलाघन ने लिया विकेट
  • पंजाब की सधी हुई शुरुआत, स्कोर 3 ओवर के बाद 26 रन है।
  • अस्वस्थ होने के कारण मनन बोहरा मैच से बाहर
  • मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
  • किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन):- हाशिम अमला, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, वृध्दिमान साहा (कीपर), अक्षर पटेल, गुरकीरत सिंह मान, स्वप्निल सिंह, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, ईशांत शर्मा
  • मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):- पार्थिव पटेल (विकेट कीपर) जोस बटलर, नीतीश राणा, रोहित शर्मा (कप्तान), किरॉन पोलार्ड, क्रुनाल पंड्या, हर्दिक पांड्या, मिशेल मैकलेनाघन, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रित बूमराह।

क्या आप जानते हैंः-

  • इस बार के आईपीएल (सीजन 10) में पंजाब का डेथ ओवरों (16-20) में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने डेथ ओवरों में 8.36 के रनरेट से रन बनाए हैं जबकि इसके ठीक उलटे इस सीजन में मुंबई का का डेथ ओवरों में रन रेट सबसे अच्छा रहा है। उसने डेथ ओवरों में 12.1 9 प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाए हैं।
  • बॉलिंग में भी पंजाब का डेथ ओवरों में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। पंजाब ने डेथ ओवरों में 12.33 प्रति ओवर की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। पंजाब ने हर 3.58 गेंदों पर एक बाउंड्री खाई है।
  • मुंबई के लसिथ मलिंगा ने पंजाब के खिलाफ खेले गए 11 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। मलिंगा ने पंजाब के खिलाफ हर मैच में विकेट लिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+