oi-Vikrant
मोहाली। आईपीएल-10 के 33वें मैच में आज सन राइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रनों से हरा दिया। हैदराबाद के 208 रनों का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लाप साबित हुए। शान मार्श को छोड़ पंजाब को कोई भी बल्लेबाज मैच पर छाप छोड़ने में कामयाब रहा। इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 207 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में 11 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
मैच का LIVE UPDATES:
- 20वें ओवर की आखिरी बाल पर नेहरा ने अनुरीत सिंह को किया आउट। पंजाब का 9वां विकेट।
- नेहरा ने मोहित शर्मा को 2 रन पर आउट कर पंजाब को दिया आठवां झटका
- सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को 26 रनों से हराया
- पंजाब को 7वां झटका, अक्षर पटेल को कौल ने 16 रन पर किया आउट। इसके साथ ही हैदराबाद की जीत लगभग पक्की।
- पंजाब को छठा झटका, शॉन मार्श 84 रन बना आउट।
- 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 138/5, जीत के लिए अभी भी 70 रनों की जरूरत
- जीत की ओर हैदराबाद, पंजाब को 5वां विकेट गिरा। साहा 2 रन बनाकर आउट।
- पंजाब को चौथा झटका, मोर्गन 26 रन बना आउट। राशिद खान ने लिया विकेट।
- खराब शुरूआत के बाद संभली पंजाब, शॉन मार्श ने जड़ा पचासा
- 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 76/3, जीत के लिए अभी भी 132 रनों की जरूरत
- 6वें शॉन मार्श के बल्ले से निकले चौके से पंजाब के 50 रन पूरे
- 5 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 42/3
- पंजाब को बड़ा झटका, खाता खोले बिना मैक्सवेल आउट
- पंजाब को एक और झटका, 3 रन बनाकर मनन वोहरा आउट
- पंजाब को पहला झटका, मार्टिन गुप्टिल 23 रन बना आउट। भुवनेश्वर कुमार ने लिया विकेट
- मार्टिन गुप्टिल और मनन वोहरा की सलामी जोड़ी क्रीज पर
- 208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब
- हैदराबाद ने पंजाब को जीत के लिए दी 204 रनों की चुनौती
- हैदराबाद ने 20 ओवर में 207 रन बनाए, 54 रन बना केन विलियमसन रहे नाबाद
- हैदराबाद ने 20वें ओवर में 200 रन पूरे किए
- 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 177/3
- हैदराबाद को तीसरा झटका, युवराज सिंह 15 रन पर आउट। मैक्सवेल ने लिया विकेट।
- शिखर धवन के आउट होने के बाद युवराज सिंह बल्लेबाजी करने उतरे
- हैदराबाद को दूसरा झटका, 48 बॉल पर 77 रन बना शिखर धवन आउट
- 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 151/1, 78 रन बना खेल रहे हैं शिखर धवन
- वार्नर के आउट होने के बाद केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे
- डेविड वार्नर 27 गेंद पर 4 चौके और चार छक्के लगा 51 रन पर आउट, मैक्सवेल ने किया बोल्ड। टीम का स्कोर 10 ओवर में 107/1
- शिखर धवन ने भी जड़ पचासा, बड़े स्कोर की ओर हैदराबाद
- वार्नर और धवन की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी
- डेविड वार्नर ने जड़ा पचासा।
- हैदराबाद की शानदार शुरूआत, 5 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार
- पंजाब ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद को दी बल्लेबाजी
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, मोएजिज हेनरिक्स, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, नमन ओझा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, सिद्धार्थ कौल, और राशिद खान।
किंग्स इलेवन: किंग्स इलेवन: पंजाब ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मनन वोहरा, शॉन मार्श, इयोन मोर्गन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, अनुरीत सिंह, इशांत शर्मा और के.सी. करियप्पा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, April 28, 2017, 18:25 [IST]
Other articles published on
Apr 28, 2017