Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल खिलाड़ी ने कबूली महिला के साथ छेड़छाड़

नई दिल्‍ली। अमेरिकी युवती जोहल हमीद के साथ छेड़छाड़ के मामले में फंसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक ने अपना जुर्म स्‍वीकार लिया है। पुलिस को दिए गये बयान में उन्‍होंने छेड़छाड़ की बात कबूल ली है। ल्‍यूक ने कहा कि उन्‍होंने शराब के नशे में यह सब किया है। पुलिस सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक ल्यूक ने धारा 161 के तहत पुलिस को बयान दिया है जिसमें उसने छेड़खानी की बात कबूली है।

इसके आलावा यह भी कहा जा रहा है कि साहिल और सिद्वार्थ माल्‍या एक दूसरे को पहले से जानते थे। इसी वजह से साहिल दिल्‍ली के फाइवस्‍टार होटल की पार्टी में मौजूद थे। यही पर जोहल के साथ छेड़छानी की गयी थी। गौरतलब है कि दिल्‍ली के पांच सितारा होटल में कथित तौर पर विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ल्यूक ऐंटनी पॉमर्सबैश को गिरफ्तार कर लिया गया था।

आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला से पूछे जाने पर मामले से पल्‍ला झाड़ते हुए उन्‍होंने कहा क‍ि यह खिलाड़ी का पर्सनल मामला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात दिल्‍ली के फिराजशाह कोटला स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के मैच के बाद दिल्‍ली के एक फाइव स्‍टार होटल में पार्टी रखी गयी थी। पार्टी के दौरान ऑस्‍ट्रेलियन खिलाड़ी पामर्शबैश ने वहां डिनर कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसके बाद मार-पीट की नौबत आ गयी।

जब महिला के साथ बैठे उसेक दोस्‍त ने विरोध किया तो, खिलाड़ी ने मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसके कारण महिला को चोट भी आई है। महिला को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी थाने में ल्‍यूक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है। इससे पहले शाहरूख खान ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ मारपीट की थी।

इस मामले पर राजीव शुक्‍ला ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए आईपीएल जिम्‍मेदार नहीं है। उन्‍होंने कहा कि आईपीएल ने पार्टी कराना काफी पहले ही बंद कर दिया है ऐसे में खिलाड़ी के व्‍यक्तिगत कदम से आईपीएल का कोई संबंध नहीं है। आईपीएल 4 और आईपीएल 5 में किसी तरह की पार्टी का आयोजन नहीं हुआ है।

उन्‍होंने कहा कि पुलिस में केस दर्ज किया गया है ऐसे में जो भी उचित कार्यवाही होगी वह पुलिस के द्वारा की जाएगी। दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ धारा 454 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है। खिलाड़ी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+