IPL: KKR की जीत से खुश नहीं है उसका 'हीरो'! उठाया बड़ा सवाल

कोलकाता ने बुधवार को हुए एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। कोलकाता की जीत के हीरो रहे गेंदबाज नाथन कोल्टर-नाइल ने आईपीएल के नियमों पर सवाल खड़ा किया है। दरअसल कोलकाता और हैदराबाद के बीच हुए मैच में बारिश के कारण काफी देरी हुई और मैच 2 बजे तक चला। जी हां। दरअसल जैसे ही हैदराबाद की पारी समाप्त हुई वैसे ही तेजी से बारिश होने लगी। बारिश रुकते-रुकते 1 बज गया। जिसके बाद अंपायरों ने डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक कोलकाता को 6 ओवरों में 48 रन बनाने का लक्ष्य दिया। हालांकि कोलकाता ने 3 विकेट खोकर 5.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और हैदराबाद को आईपीएएल से बाहर होना पड़ा।

'रात के दो बजे कोई क्रिकेट खेलने का समय है'
कोलकाता की इस जीत के हीरो नाथन कोल्टर-नाइल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन विकेट लेकर 20 रन दिए और जिसके कारण हैदराबाद 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। हालांकि अन्य लोगों की तरह नाइल को भी आईपीएल के नियमों से शिकायत है। नाइल के मुताबिक रात के दो बजे क्रिकेट खेलने का समय नहीं होता है। आईपीएल को अपने नियमों में बदलाव करना चाहिए। आपको बता दें कि आईपीएल 2017 में प्ले-ऑफ मैचों के लिए खेल की शर्तों के अनुसार, क्वालीफ़ायर 1, 2 और एलीमिनेटर के लिए कोई रिजर्व नहीं है।

गावस्कर ने भी उठाए हैं सवाल
हैदराबाद और केकेआर के बीच हुए एलीमिनेटर मुकाबले में रात के 1 बजकर 20 मिनट तक खेल का प्रवाधान था। नियमों के मुताबिक यदि बारिश समय से नहीं रुकती तो 1 बजकर 20 मिनट तक सुपर ओवर का समय निर्धारित था। हालाकि बारिश उससे पहले रुक गई और डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक ओवरों में कटौती कर खेल शुरू किया गया। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट लाजेंड सुनील गावस्कर ने भी रात के 1 बजे मैच खिलाए जाने को लेकर सवाल उठाया है। गावस्कर उन्होंने खेल की शर्तों को "अनुचित" कहा। आपको बता दें कि हैदराबाद को हराने के बाद केकेआर का मुकाबला एलिमिनेटर 2 में मुंबई से होगा।

Story first published: Friday, May 19, 2017, 16:05 [IST]
Other articles published on May 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+