Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पठान बंधुओं का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

नई दिल्ली। भारत के पठान बंधु खराब फॉर्म की वजह से फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन क्या आपको पता है दोनों भाई आज-कल कहां व्यस्त है? दरअसल दोनों भाइयों को बॉलीवुड से प्यार हो गया है। इरफान पठान और यूसुफ पठान दोनों इन दिनों गाना गा रहे हैं और दोनों ने गाना गाते हुए सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट शेयर की हैं। पठान भाइयों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं और लोग इन वीडियो को खूब पंसद भी कर रहे हैं।

दोनों भाइयों ने ट्वीटर पर एक दूसरे के वीडियो शेयर किए हैं। यूसुफ पठान ने अपने छोटे भाई इरफान पठान का गाना गाते हुए ट्वीटर पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियों में इरफान पठान बॉलीवुड का गाना 'कितनी हसीं ये मुलाकाते हैं...' गा रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है।

वहीं दूसरी और इरफान पठान ने भी अपने बड़े भाई यूसुफ पठान का गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया है। यूसुफ पठान इस वीडियो में मशहूर बॉलीवुड गाना 'ऐसा ना मुझे तुम देखो सीने से लगा लूंगा' गाते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2012 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वहीं, यूसूफ पठान ने भी 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+