
मैन ऑफ द मैच
इस जीत के हीरो रहे रॉबिन उथप्पा, जिनकी दमदार बैटिंग ने पुणे की टीम की कमर तोड़ दी, उनके शानदार खेल के ही कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उथ्प्पा का ये आईपीएल-10 में तीसरा अर्धशतक था।

दिल से काफी रोमांटिक
उथप्पा भले ही मैदान पर काफी आक्रामक हों लेकिन दिल से काफी रोमांटिक हैं, इनकी लवलाइफ पूरी तरह से फिल्मी हैं। फेमस टेनिस स्टार शीतल गौतम से शादी करने से पहले उनका और शीतल का करीब 7 साल तक लंबा अफेयर रहा है। शादी से पहले उनका प्रेम-प्रसंग काफी चर्चित रहा है।

प्रेम का सिलसिला साल 2008 में शुरू हुआ
दोनों ने बीच में प्रेम का सिलसिला साल 2008 में शुरू हुआ था, दोनों के प्यार की भनक दुनिया को साल 2014 में तब लगी जब रॉबिन ने शीतल के बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

2016 में शादी कर ली...
साल 2016 में रॉबिन ने शीतल से शादी कर ली। क्रिकेट को अपनी जिंदगी मानने वाले उथप्पा के जीवन में खेल की अहम भूमिका है। उनके वेणु उथप्पा हॉकी अंपायर रह चुके हैं। 15 अप्रैल, 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।

जहीर-सागरिका ने की सगाई, जानिए इनकी गंभीर लेकिन रोचक लवस्टोरी के बारे में
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने सगाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications