मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 10 के फाइनल मैच मुंबई ने पुणे को 1 रन से हरा दिया। मैच के बाद टोनों टीमों पर जमकर धन वर्षा हुई। आईपीएल में दी जाने वाली ईनाम राशि के बारे में हम आपको बता रहे हैं। जी हां, आईपीएल दुनिया के सबसे महंगे खेलों में से एक है ऐसे में टीमों को दी जाने वाली राशि भी उसी के आधार पर तय की जाती है। आईपीएल 10 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस को शानदार ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 15 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं हारने वाली टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट जोकि रनर-अप टीम भी रही उसे 10 करोड़ रुपये मिले।