कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लॉयंस के बीच इस सीजन में अभी तक एक मैच खेला गया है जिसमें गुजरात को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। सात अप्रैल को हुए मैच में कोलकाता ने गुजरात को 10 विकेट से हराकर रिकार्ड जीत हासिल की थी। केकेआर जीत की हैट्रिक लगा चुकी है जबकि गुजरात की टीम अपने पांचों में से एक जीतकर प्वाइंट टैली में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। आज के मुकाबले में केकेआर का पलड़ा भारी माना जा रहा था क्योंकि एक तो केकेआर अपने होम ग्राउंड में केल रही है और दूसरा यह कि केकेआर ने अभी तक के अपने सभी मैचों में खेल के सभी स्तरों पर बेहतर परफॉर्म किया है। फिर चाहें वो गेंदबाजी हो बैटिंग हो या फिर फील्डिंग।
हालांकि गुजरात के लिए खुसी की एक ही बात हो सकती वो ये कि उसका बैटिंग परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर हुआ है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में गुजरात ने जबरदस्त बैटिंग का नमूना पेश किया था। मैक्कुलम और युवा बल्लेबाज इशान किशन फॉर्म में है तो कप्तान रैना भी जबरदस्त कैमियो दिखाने का माद्दा रखते हैं।
केकेआर निर्दारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल की।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेटः-
क्या आप जानते हैंः-