कोलकाता। आईपीएल-10 के दंगल में आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 विकेट से हरा कर मैच जीत लिया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे ने राहुल त्रिपाठी का शानदार बल्लेबाजी की मदद से 19.2 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। खास बात यह है कि यह पुणे ने कोलकाता को उसके घर में ईडेन गार्डेन में हरा यह जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पुणे ने आईपीएल प्लेऑफ में अपनी दावेदारी कर दी है। इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। पुणे के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में कामयाब रहे।
मैच का LIVE SCORE:
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
कोलकाता नाइटराइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), डेरेन ब्रावो, यूसुफ पठान, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव, सूर्य कुमार यादव, अंकित राजपूत, ट्रेंट बोल्ट, पीयूष चावला, नाथन कूल्टर नाइल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, ऋषि धवन, सयान घोष, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, इशांक जग्गी, कुलदीप यादव, क्रिस वोक्स, क्रिस लिन, मनीष पांडेय
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, अशोक डिंडा, मयंक अग्रवाल, फाफ डू प्लेसिस, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेन क्रिश्चियन, फर्ग्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडे्य, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर।