-Staff
अबूधाबी, 17 नवंबर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने आक्रामक प्रदर्शन के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीत ली। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गये अंतिम मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 31 रनों से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने पहला मैच चार विकेट से और दूसरा मैच 24 रनों से जीता था।
अंतिम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने यूनुस खान (101) के शानदार शतक और मिस्बाह-अल-हक नाबाद 79 रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 273 रन बनाए।
जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम 46.3 ओवरों में 242 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान क्रिस गेल ने 122 की शतकीय पारी खेली लेकिन बाकी के बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अंजुम ने 4 विकेट लिये, जबकि उमर गुल ने तीन विकेट झटके।
यूनुस खान को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया जबकि गेल को 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब दिया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, November 17, 2008, 15:19 [IST]
Other articles published on
Nov 17, 2008