Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फॉर्म से जूझ रहे धोनी को मिला क्रिकेट से दिग्गज खिलाड़ी का साथ

नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पुणे सुपरजायंट्स टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले पांच मैचों में धोनी कुछ खास नहीं कर सके हैं, लेकिन बाजवदू इसके उन्हें अपने समर्थकों का सोशल मीडिया पर लगातार समर्थन मिल रहा है। लेकिन अब धोनी को एक ऐसे दिग्गज का समर्थन मिला है जिससे उनको काफी ताकत मिलेगी।

कुछ खास नहीं रहा है आईपीएल 10

कुछ खास नहीं रहा है आईपीएल 10

पिछले मैच में धोनी के स्कोर पर नजर डालें तो पहले मैच में वह 12 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि इसके बाद उनका स्कोर 5, 11, 5, 28 रन रहा, अपने खराब प्रदर्शन के चलते धोनी लगातार दबाव महसूस कर रहे हैं। जिस तरह की बल्लेबाजी के लिए धोनी जाने जाते हैं वह उनके लिए मौजूदा फॉर्म मुश्किल का सबब बना हुआ है। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि जल्द ही धोनी अपने रंग में लौटेंगे और एक बार फिर से उसी तरह की आतिशी बल्लेबाजी करेंगे जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

पहली बार सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में

पहली बार सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में

अभी तक के अपने सभी आईपीएल सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमान संभाली है और यह पहली बार है कि जब वह अपनी टीम की ओर से सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं और टीम की कमान नहीं संभाल रहे हैं। मौजूदा समय में वह पुणे की टीम में स्टीव स्मिथ की अगुवाई में खेल रहे हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब धोनी को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व गेंदबाज शेन वार्न का साथ मिला है।

धोनी के अंदर अभी भी क्लास बाकी

धोनी के अंदर अभी भी क्लास बाकी

शेन वार्न ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर अभी भी क्लास और जादू बरकरार है, वह सभी फॉर्मेट में टीम के महान कप्तान रह चुके हैं। धोनी को किसी को भी कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। वह सभी फॉर्मेट बेदरीन कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने लोगों को प्रेरित किया है।

गांगुली ने खड़ा किया था सवाल

गांगुली ने खड़ा किया था सवाल

शेन वार्न के अलावा हाल ही में कप्तान धोनी को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि धोनी टी-20 के अच्छे खिलाड़ी है या नहीं जब टी-20 क्रिकेट की बात आती है तो उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है जोकि अच्छा रिकॉर्ड नहीं है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+