Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI का नया नियम, तीन हफ्तों में परिवार की कमी नहीं होती महसूस

लखनऊ। भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर रवाना हो रही है। लेकिन इस दौरे पर खिलाड़ियों को उनकी पत्नी और गर्ल फ्रैंड को ले जाने की इजाजत नहीं दी गयी है। इसकी वजह बताया गया है कि खिलाड़ी अभी लंबी छुट्टी पर थे ऐसे में खिलाड़ियों को श्रीलंका दौरे पर इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों को उनके परिवार को साथ नहीं ले जाने की वजह है नये नियम। उन्होंने कहा कि अब 3 हफ्ते से कम दिनों के विदेश दौरों पर टीम के खिलाड़ियों को उनके परिवार को साथ ले जाने की इजाजत नहीं दी जाती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ी ज्यादातर लंबे विदेश दौरों पर रहते हैं और बहुत ज्यादा मैच खेलते है जिसके चलते वह परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं। लेकिन टीम के खिलाड़ी अभी लंबे अवकाश पर थे ऐसे में उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गयी है।

ठाकुर ने कहा कि नये नियमों के अनुसार तीन हफ्तों से कम दिनों के विदेश दौरों पर खिलाड़ी अब अपने परिवार को साथ नहीं ले जा सकते। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि खिलाड़ी खेल पर अधिक ध्यान दे सके। अनुराग ने कहा कि पहले खिलाड़ी पहले दिन से ही अपने परिवार को साथ ले जाते थे जिससे खेल का स्तर गिरता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+