oi-Vikrant
बेंगलुरू। आईपीएल दंगल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करने उतरे सुनील नारायण ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 54 रन बनाए। इससे पहले इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। बैंगलोर का शीर्ष क्रम इस मैच में एक बार फिर फ्लॉप रहा। आरसीबी के तीनों स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स महज 34 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे।
मैच का LIVE UPDATE:
- एकतरफा मुकाबले में कोलकाता ने बैंगलोर को 6 विकेट से हराया
- कोलकाता को एक और झटका, गौतम गंभीर 13 रन बना हुए आउट
- 14 ओवर के बाद कोलकाता 155/3, जीत के लिए अब सिर्फ 4 रन की जरूरत
- कोलकाता को तीसरा झटका, 31 रन बना ग्राडनहोम आउट
- जीत की ओर कोलकाता, 13 ओवर में स्कोर 152/2
- 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 126/2, गंभीर-ग्राडनहोम की जोड़ी क्रीज पर
- 8 ओवर के बाद कोलकाता को स्कोर 110/2
- पचासा जड़ने के अगले ही गेंद लिन, पवन नेगी की गेंद पर हुए बोल्ड
- सुनील नारायण के बाद लिन ने भी 21 गेंदों में जड़ा पचासा
- 6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 105/0
- कोलकाता की तेज शुरूआत, सुनील नारायण ने 15 गेंद में जड़ा पचासा
- कोलकाता की तेज शुरूआत, 4 ओवर में स्कोर 60/0
- 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता, सुनील नारायण और लिन की जोड़ी क्रीज पर
- बैंगलोर ने कोलकाता को जीत के लिए 159 रनों का दिया लक्ष्य
- 20 ओवर खत्म, कोलकाता ने 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए
- आखिरी ओवर में उमेश यादव ने बैंगलोर को दिया छठा झटका, पवन नेगी 5 रन बना आउट
- बैंगलोर को पांंचवा झटका, केदार जाधव 8 रन बना आउट, वोक्स ने लिया विकेट
- 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 125/4
- 16 ओवर के बाद आरसीबी 108/4, ट्रेविस हेड-केदार जाधव की जोड़ी क्रीज पर
- बैंगलोर को चौथा झटका, मंदीप सिंह 52 रन बना आउट
- बारिश के बाद दोबारा शुरू हुआ मैच, मंदीप ने जड़ा पचासा
- बारिश होने से रुका मैच, 14.1 ओवर में आरसीबी 100/3
- 15वें ओवर में आरसीबी का स्कोर 100 के पार
- 10 ओवर के बाद आरसीबी 63/3
- 6 ओवर के पावरप्ले खत्म होने के बाद आरसीबी 40/3, ट्रैविस हेड और मंदीप सिंह की जोड़ी क्रीज पर
- आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा, एबी डिविलियर्स 10 रन बना हुए आउट, सुनील नारायण ने लिया विकेट
- 4 ओवर के बाद आरसीबी 29/2, डिविलियर्स-मंदीप की जोड़ी क्रीज पर
- बैंगलोर को दूसरा झटका, विराट कोहली 5 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर एलबीडब्लू हुए
- 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 12/1, कोहली-मंदीप सिंह की जोड़ी क्रीज पर
- कोलकाता की खराब शुरूआत, पहली ही गेंद पर क्रिस गेल आउट
- मैच शुरू, क्रिस गेल-मंदीप सिंह की सलामी जोडी बल्लेबाजी करने उतरी
- कोलकाता ने जीता टॉस, बैंगलोर को दी पहले बल्लेबाजी
- कुछ ही देर में होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार है:
कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रांडहोमे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, अवेश खान, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, अब्राहम डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, हरप्रीत सिंह, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मनदीप सिंह, टाइमल मिल्स, एडम मिलने, पवन नेगी, हर्षल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्सी, बिली स्टेनलाक, विष्णु विनोद और शेन वाटसन।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, May 7, 2017, 15:21 [IST]
Other articles published on
May 7, 2017