For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल 2017: पंजाब ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया, टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत

किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के बीच आईपीएल के 8वें मैच में पंजाब ने आरसीबी को 8 विकेट से हरा दिया।

इंदौर। किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के बीच आईपीएल के 8वें मैच में पंजाब ने आरसीबी को 8 विकेट से हरा दिया। अमला (58) और मैक्सवेल (43) नॉटआउट रहे।

इससे पहले बेंगलुरु ने 4 विकेट खोकर पंजाब को 149 रन का टारगेट दिया था।

149 रनों के औसत लक्ष्य

149 रनों के औसत लक्ष्य

आपको बता दें कि आरसीबी से मिले 149 रनों के औसत लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने हाशिम अमला (नाबाद 58) और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 43) की सधी हुई पारियों के दम पर 33 गेंद शेष रहते 150 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

पंजाब को शानदार शुरुआत

पंजाब को शानदार शुरुआत

मनन वोहरा (34) ने अमला के साथ पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। वोहरा का विकेट टाइमल मिल्स ने लिया।

 कसी हुई गेंदबाजी

कसी हुई गेंदबाजी

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी शुरुआत बेहद खराब रही। शेन वाटसन (1), विष्णु विनोद (7) और केदार जाधव (1) पांचवें ओवर तक 22 के कुल योग आउट हो चुके थे। पंजाब के गेंदबाजों ने इसके बाद बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को खुलकर खेलने नहीं दिया। फिर भी एबी और बिन्नी के शानदार खेल के बदौलत आरसीबी एक सम्मानजनक स्कोर में पहुंचा दिया था।

89 रनों की धुआंधार पारी

चोट के बाद वापसी करने वाले एबी ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाया और 89 रनों की धुआंधार पारी खेली। जिसके चलते ही आरसीबी चार विकेट पर 148 रन बना पाया था।

रनों की गति काफी कम

भले ही एबी ने तेज गेंद खेला लेकिन रनों की गति बढ़ाने में डिविलियर्स ने देर कर दी और आरसीबी चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में असफल रहा, जो कि उसकी हारा का प्रमुख कारण बना।

      Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
      Other articles published on Nov 13, 2017
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+