आईपीएल 2017: हैदराबाद ने गुजरात को 9 विकेट से हराया
हैदराबाद। पर्ल सिटी के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में आज सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात लायंस को नौ विकेट से हरा दिया है। गुजरात टीम की लगातार ये दूसरी हार है।

हैदराबाद की टीम गुजरात पर हावी
आज शुरू से ही हैदराबाद की टीम गुजरात पर हावी रही। हैदराबाद ने लगातार अपने दूसरे मैच में जीत हासिल की है। इससे पहले, टीम ने पांच अप्रैल को खेले गए पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को हराया था।

गुजरात लायंस की ये लगातार दूसरी हार
जबकि सुरेश रैना के कप्तानी वाली गुजरात लायंस की ये लगातार दूसरी हार है। उसे अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए
हैदराबाद ने आज टॉस जीतकर गुजरात को बैटिंग करने का न्यौता दिया था। गुजरात के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और जिसके चलते उन्होंने 136 रनों का मामूली लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद को दिया था।

140 रन बनाकर हासिल
जिसे हैदराबाद की टीम ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 15.3 ओवरों में 140 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच में हैदराबाद टीम का एकमात्र विकेट शिखर धवन (9) के रूप में गिरा।

राशिद खान (3/19) और भुवनेश्वर कुमार (2/21)
इस मैच में गुजरात की टीम का पारी को समेटने में हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान (3/19) और भुवनेश्वर कुमार (2/21) ने अहम भूमिका निभाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications