Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017 : Highlights- हैदराबाद-बेंगलुरू के मैच की 15 बड़ी बातें

हैदराबाद। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार फिर से अपने पूरे रंग में दिखे और उन्होंने हैदराबाद की टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। युवराज सिंह ने मैच में ना सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि आईपीएल के इतिहास में अपना सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया है। युवराज सिंह ने इस मैच में महज 27 गेंदों पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर एक बार फिर से खुद को साबित किया है।



युवराज की पारी की बतौलत हैदराबाद की टीम ने बेंगलुरू की टीम को 35 रनों से हरा दिया। आईए डालते हैं मैच की अहम हाईलाइट्स पर

इसे भी पढ़ें- Preview- पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले पर होगी सबकी नजर

  1. युवराज सिंह ने अपनी 62 रनों की पारी में महज 27 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के, 7 चौके लगाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला
  2. युवराज सिंह ने आईपीएल के इतिहास में अपना सबसे तेज अर्धशतक लगाया है, उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर 50 रन बनाए
  3. मोइजेस हेनरीक ने 27 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
  4. हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया, इस दौरान हैदराबाद की टीम ने 17 चौके 9 छक्के लगाए।
  5. आरसीबी 19.4 ओवर में 172 रनों पर सिमट गई और 35 रन से यह मैच हार गई
  6. आरसीबी की ओर से कप्तान कोहली, एबी डिविलियर्स चोटिल होने की वजह से नहीं खेल सके। उनकी जगह शेन वाटसन ने टीम की कप्तानी की।
  7. क्रिस गेल ने टीम की ओर से सर्वाधिक 32 रन बनाए
  8. आरसीबी ने अपनी पारी में 5 छक्के व 15 चौके लगाए।
  9. आशीष नेहरा ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए, उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट झटके।
  10. नेहरा ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे किए, वह पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए जिन्होंने 100 विकेट लिए हैं।
  11. युवराज सिंह को 26 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, अरविंद ने अनिकेत चौधरी की गेंद पर युवी का कैछ छोड़ दिया।
  12. आईपीएल 10 की पहली गेंद मिल्स ने वार्नर को फेंकी थी, मिल्स ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेला है।
  13. आईपीएल 10 का पहला चौका और छक्का वार्नर ने मिल्स की गेंद पर जड़ा।
  14. हैदराबाद ने पावरप्ले में 59 रन पर 1 विकेट गंवाया था
  15. युजवेंद्र चाहल ने आरसीबी के सबसे किफायती गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+